{"_id":"57c5b0e54f1c1b0d582cbb50","slug":"the-court-expressed-concern-over-dengue-in-delhi-strict-instructions-given-to-mcd-and-govt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में डेंगू पर कोर्ट ने जताई चिंता, सरकार और एमसीडी को दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में डेंगू पर कोर्ट ने जताई चिंता, सरकार और एमसीडी को दिए सख्त निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में डेंगू व अन्य बीमारियों के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट ने चिंता जताई है। अदालत ने दिल्ली सरकार व तीनों एमसीडी को बीमारियों की रोकथाम के लिए ठोस उपाय करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी व न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की खंडपीठ ने दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि यह काफी गंभीर मामला है कि राजधानी में लगातार डेंगू व अन्य बीमारियां तेजी से फैल रहीं हैं।
विज्ञापन
अदालत ने दिल्ली सरकार व तीनों एमसीडी को नोटिस जारी कर स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि उसने इस मामले में अब तक क्या कदम उठाए है और भविष्य में क्या योजना है। अदालत ने मामले की सुनवाई सात सितंबर तय की है।
विज्ञापन
खंडपीठ अधिवक्ता शाहिद अली द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है। याची ने दिल्ली सरकार व तीनों निगम पर डेंगू को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाया गया है। डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
उन्होंने कहा कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में स्थिति ज्यादा खराब है। मच्छरों की ब्रीडिंग को रोकने के लिए न तो दिल्ली सरकार कुछ कदम उठा रही है और न ही तीनों निगम इस ओर ध्यान दे रहीं हैं।
ऐसे में स्थिति बदतर होती जा रही है। याची ने कहा कि इस बात का पता लगाना चाहिए कि दिल्ली सरकार ने मच्छरों की ब्रीडिंग को रोकने के लिए निगमों को जरूरी फंड दिया भी है या नहीं। समय रहते सभी विभागों ने ब्रीडिंग को रोकने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए हैं।