फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The couple had been married bride waited, but there was no procession

शादी के जोड़े में दुल्हन करती रही इंतजार, लेकिन नहीं आई बारात

Fri, 14 Oct 2016 10:26 AM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 14 Oct 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
The couple had been married bride waited, but there was no procession
- फोटो : Getty Images

सेक्टर-55 स्थित कम्युनिटी सेंटर में 10 अक्तूबर को शादी का मंडप सज चुका था। वधु लाल जोड़े में अपने जीवन साथी का इंतजार कर रही थी। वधु पक्ष के लोग बारात का स्वागत करने के लिए प्रवेश द्वार पर माला लिए खड़े थे। 

विज्ञापन


अचानक लड़की के पिता के  मोबाइल की घंटी बजती है। उनसे वर पक्ष कहता है कि यह बारात तभी आपके द्वार पहुंचेगी, जब उन्हें बतौर दहेज 10 लाख रुपये और सेडान क्लास की लक्जरी गाड़ी दी जाएगी। 
विज्ञापन


वधु पक्ष द्वारा मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर वर पक्ष ने शादी तोड़ दी और बारात द्वार पर नहीं पहुंची। इससे दुल्हन के सब्र का बांध टूट गया और उसने पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच करने के बाद उसे महिला थाने को ट्रांसफर कर दिया गया।  एसपी सिटी दिनेश यादव ने कहा कि लड़की की शिकायत पर महिला थाने में दूल्हे और उसके पिता समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम व मानहानि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शादी के दिन अचानक दहेज में मांगी लग्जरी कार

The couple had been married bride waited, but there was no procession
पु‌लिस - फोटो : file photo

बताया गया है कि दोनों ही परिवार मूल रूप से पौढ़ी गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले हैं। सेक्टर-55 निवासी रीना (परिवर्तित नाम) एनएसईजेड स्थित एक एमएनसी में प्रोडक्शन हेड है। 

14 अप्रैल को रीना की सगाई सेक्टर-12 वसुंधरा, गाजियाबाद निवासी विकास बिजलवान से हुई। विकास दिल्ली स्थित एक पैथालॉजी में लैब तकनीशियन है। रीना के पिता ने बताया कि वर पक्ष ने शादी के दिन अचानक 10 लाख रुपये और सेडान क्लास की कार की मांग कर दी। उन्होंने दहेज की मांग पूरी होने पर ही बारात लाने की बात कही।

दहेज का इंतजाम करने के लिए लड़की के पिता ने सगे संबंधियों से बात की, लेकिन रास्ता नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने वर पक्ष से कहा कि वे बारात लेकर आ जाएं नहीं तो उनकी बदनामी हो जाएगी, लेकिन वर पक्ष नहीं माना और शादी तोड़ दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed