देश के मुकाबले तीन गुना ज्यादा कमाते हैं दिल्लीवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्लीवालों की कमाई में 13.5 फीसदी का इजाफा हो गया है। यहां की सालाना प्रतिव्यक्ति आय अब 2.41 लाख रुपये है, जो देश के औसत 87,748 से करीब तीन गुना ज्यादा है।
हालांकि कमाने में आगे बढ़ी दिल्ली खर्च करने में भी पीछे नहीं है। यहां के लोग 60 फीसदी रुपये सहूलियतों और लाइफस्टाइल पर खर्च कर देते हैं। बधवार को विधानसभा में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आर्थिक सर्वेक्षण दिल्ली, 2014-15 पेश किया।
रिपोर्ट बताती है कि कमाई के साथ-साथ खर्च भी बढ़ा है, मगर खानपान पर लोग केवल 40 फीसदी खर्च कर रहे हैं।
कमाते ही नहीं खर्च भी ज्यादा करते हैं दिल्लीवाले
बाकी पैसा कपड़े, बिस्तर, जूते, अपनी देखभाल की चीजें, सजने संवरने का सामान, मनोरंजन सेवा और आवागमन पर खर्च हो रहा है। संभवत: रहन स्तर का स्तर ऊपर उठने की वजह से लोगों की औसत आयु भी यहां 72 साल पहुंच गई है।
राजधानी की बढ़ती समृद्धि का एक और सबूत है यहां लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या है, जो सर्वे के मुताबिक अब 88 लाख से ऊपर पहुंच गई है। हालांकि सर्वेक्षण में कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं।
जैसे कि बेरोजगारों की संख्या में 10.42 फीसदी वार्षिक बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं राजधानी की 9.91 फीसदी आबादी अभी भी गरीबी रेखा के नीचे है।