फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The corporation encroachment removal team stoned, put fire in slums

अवैध कब्जा हटाने गई निगम टीम पर पथराव, झुग्गियों में लगाई आग 

Wed, 28 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 28 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The corporation encroachment removal team stoned, put fire in slums
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

प्याली चौक से डबुआ सब्जी मंडी के पास सड़क के दोनों ओर अबैध कब्जा हटाने गई नगर निगम तोड़फोड़ विभाग की टीम पर पथराव हो गया। पथराव होता देख निगम कर्मचारी मौके से भागने लगे। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को धमकाकर पथराव बंद कराया तब जाकर अबैध कब्जे हटाए जा सके। बताया जाता है कि निगम की टीम बगैर पुलिस लिए ही कब्जा हटाने पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


गनीमत रही कि किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई। कुछ  कब्जेदारों ने अपनी झुग्गियों में आग भी लगा दी थी। जिसे निगमकर्मियों ने तत्काल बुझा दिया। ज्ञात हो कि प्याली चौक से मुल्ला होटल तक निगम की जमीन पर हुए अबैध कब्जों का मामला पिछले दिनों ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले भी वहां की शिकायतें थीं कि लोगों ने निगम की जमीन पर अबैध कब्जा कर झुग्गियां बना ली हैं। मंगलवार को एसडीओ पदम भूषण और आनंद स्वरूप की अगुवाई में तोड़फोड़ विभाग की टीम सुबह प्याली चौक पहुंची और झुग्गीवालों को जमीन खाली करने को कहा। 

अभी निगम कर्मचारी उन लोगों से बातचीत कर ही रहे थे कि लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव होता देख निगम कर्मचारी वहां से जान बचाकर भाग निकले। 

पथराव की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को धमकाकर उन्हें शांत कराया। एसडीओ पदम भूषण ने बताया कि प्याली चौक से डबुआ सब्जी मंडी जैन मंदिर तक सड़क के दोनों ओर करीब 150 झुग्गियां, 50 से अधिक पुरानी कारें, तीन बल्ली वाले और 10 खोखे हटवाए गए।


एसडीओ ने बताया कि एक दो झुग्गिवालों ने खुद ही आग लगा दी ताकि अभियान को रोका जा सके। लेकिन निगमकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को तत्काल बुझा दिया। उन्होंने बताया कि पथराव में निगम कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed