{"_id":"57447c5e4f1c1bbd27690c6a","slug":"the-complaint-by-the-family-of-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के परिजनों ने दी शिकायत, यूनिपोल पर लगा बोर्ड गिरने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के परिजनों ने दी शिकायत, यूनिपोल पर लगा बोर्ड गिरने से हुई थी मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 25 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलफ मॉल के सामने सोमवार को यूनिपोल पर लगा बोर्ड गिरने से युवक की मौत के मामले में परिजनों की ओर से सेक्टर-20 कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, घायल युवक की हालत भी अभी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
सोमवार शाम को तेज आंधी के कारण प्राधिकरण द्वारा लगवाया गया यूनिपोल गिर गया था। जिसके नीचे कार और बाइक सवार आ गए थे। इनमें बाइक पर सवार मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जबकि उसका साथी पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था और कार चालक को भी चोट आई थी। दोनों घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर कार सवार को प्राथमिक उपचार के बाद चला गया, मगर पुष्पेंद्र की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने बताया कि पुष्पेंद्र के पेट में गंभीर चोट आई है जिससे कुछ नसें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
लगातार इलाज चल रहा है और मंगलवार देर शाम तक हालत में ज्यादा सुधार नहीं आया। मृतक मुन्ना के पिता वशिष्ट सिंह और पुष्पेंद्र के परिजन नत्थू सिंह की ओर से सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शिकायत दे दी है।
एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं और उसके बाद जांच कराई जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।