{"_id":"574b3eee4f1c1b3f3f1091d0","slug":"the-city-will-get-another-stadium-will-debut-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को मिलेगा एक और स्टेडियम, नवंबर से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को मिलेगा एक और स्टेडियम, नवंबर से होगी शुरुआत
सौम्य मिश्र/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 30 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को नवंबर से एक और स्टेडियम मिलने जा रहा है। सर्फाबाद में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन मिनी इंडोर स्टेडियम में जॉगर्स ट्रैक, जूडो-कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, स्नूकर, विलियर्ड्स, टेबल-टेनिस, चेस और कैरम बोर्ड समेत अन्य तमाम खेलों की सुविधा होगी।
इंडोर स्टेडियम का निर्माण फरवरी 2014 में शुरू हुआ था। इसे दिसंबर 2015 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। अब करीब एक साल देरी से इस स्टेडियम का प्राधिकरण अधिकारी इस साल नवंबर में उद्घाटन का दावा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है। अभी इलेक्ट्रिक और फर्नीचर का काम होना बाकी है।
दो हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता वाले इस मिनी इंडोर स्टेडियम में हॉस्टल भी बनाया गया है। जिसमें कोच के लिए आठ कमरे और प्रशिक्षुओं के लिए 50 कमरे निर्धारित हैं।
विज्ञापन
स्टेडियम में कार पार्किंग, एसी प्लांट रूम, जेनरेटर रूम, पंप रूम आदि होगा। सोलर सिस्टम से बिजली का इंतजाम होगा। अधिकारियों का कहना है स्टेडियम में राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय खेल की प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण की योजना है।