फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Chief Minister watched 'The Bengal Files' with the MLAs

Delhi NCR News: मुख्यमंत्री ने विधायकों संग देखी 'द बंगाल फाइल्स'

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। फिल्म डिवीजन ऑडिटोरियम में शुक्रवार को ‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री कपिल मिश्रा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी मलिका नड्डा और उपराज्यपाल की पत्नी संगीता सक्सेना, विधायक सतीश उपाध्याय, मृदुला प्रधान, कार्यालय मंत्री बृजेश राय, अमित गुप्ता समेत कई गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फिल्म देखने के बाद मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ‘द बंगाल फाइल्स’ भारत विभाजन का कड़वा सच सामने लाती है। विभाजन के समय तुष्टिकरण की जो राजनीति हुई और उसके बाद सच्चाई को छिपाने की कोशिशें की गई। ऐसे प्रसंगों को यह फिल्म बेबाकी से उजागर करती है। कपिल मिश्रा ने इसे सिनेमा की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि समाज को अतीत और वर्तमान के सत्य से परिचित कराना कला का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने बंगाल में फिल्म पर लगाए गए प्रतिबंधात्मक प्रयासों की आलोचना करते हुए कहा कि यह वही लोग हैं जिन्हें सच सामने आने से उनका चेहरा उजागर होने का डर है। इस आयोजन की मुख्य संयोजक योगिता सिंह ने कहा कि फिल्म से विभाजन के दौरान विशेषकर बंगाल में हिंदुओं पर किए गए अत्याचार के बारे में समझ आया। उन्होंने अपील की कि दिल्ली के सभी नागरिक, खासकर युवा, इस फिल्म को जरूर देखें। इस दौरान फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री और अभिनेत्री पल्लवी झा भी ऑडिटोरियम में आए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed