फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal najeeb jung

'मजाल नहीं कि केंद्र नजर उठा कर भी देख सके'

Thu, 28 May 2015 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 May 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
kejriwal najeeb jung

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकारी अधिकारी निडरता से दिल्ली में काम करें। हम और पूरा सदन आपके साथ है। मजाल नहीं कि केंद्र सरकार नजर उठा कर भी देख सके।

विज्ञापन


हम तनख्वाह देंगे। सदन क्षमता रखती है कि अपने सरकारी अधिकारियों को तनख्वाह दे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि अधिकारियों व केजरीवाल सरकार में भी कोई टकराव नहीं है। हमें पता है कि राजनीति के ये दो पहिए हैं। सरकार अधिकारी को यह सदन आश्वस्त करती है कि वे दिल्ली में ऊर्जावान व ईमानदारी से काम करें।
विज्ञापन


दरअसल सरकारी कर्मचारियों को तनख्वाह बंद करने की मांग सदन में ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उठाई थी। तर्क था कि जब अधिकारियों की नियुक्ति केंद्र सरकार करेगी तो फिर दिल्ली सरकार उन्हें तनख्वाह क्यों देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विपक्ष ने विवाद भी खड़ा किया। भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने तो यहां तक कहा कि क्या आप उपराज्यपाल की सैलरी भी रोक लेंगे।

'राजनाथ सिंह ने लोकसभा का अपमान किया'

kejriwal najeeb jung

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने न केवल मोदी सरकार बल्कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह का नोटिफिकेशन दिल्ली विधानसभा का अपमान तो है ही साथ ही लोकसभा पर भी खतरा है।

क्योंकि संविधान में फेरबदल करने का अधिकार लोकसभा व राज्यसभा का होता है। लेकिन राजनाथ सिंह ने अपनी मर्जी से संविधान से अलग नोटिफिकेशन जारी किया। उन्होंने कहा कि हम अंग्रेजी सरकार के हिमायती नहीं हैं, लेकिन हमें अंग्रेजो से प्रेरणा लेने की जरूरत है। महात्मा गांधी का उदाहरण देकर कहा कि जब भी वह कोई शिकायती पत्र अंग्रेजी हुकूमत को लिखते थे उसका जवाब दिया जाता था।

कई मौकों पर कार्रवाई भी की गई। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के लोगों ने जो संविधान तैयार किया आज उसका भी सम्मान नहीं किया जाता।केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी की सरकार से घबराकर नोटिफिकेशन जारी किया है।

क्योंकि उसे लगता है कि सौ दिनों की केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed