फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The campaign will run from February to two against illegal colonies.

दो से पांच फरवरी तक अवैध कालोनियों के विरुद्ध चलेगा अभियान

Mon, 25 Jan 2016 02:17 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Mon, 25 Jan 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
The campaign will run from February to two against illegal colonies.
तहसील क्षेत्र में बिना स्वीकृत बन रही कालोनियों के विरुद्ध जीडीए ने अभियान चलाने की तैयारी की है। दो से पांच फरवरी के बीच अभियान चलाने के लिए जीडीए सचिव ने पुलिस बल की डिमांड की है।
विज्ञापन


जीडीए के अभियान चलने की भनक के चलते कालोनाइजरों में हड़कंप मचा है। गौरतलब है कि मोदीनगर और मुरादनगर में धड़ल्ले से अवैध कालोनियां काटी जा रहीं हैं।

सस्ते दामों में कृषि भूमि खरीदकर कालोनाइजर प्लाट काटते हुए रोजाना लाखों के वारे-न्यारे कर रहे हैं। इतना ही नहीं जीडीए स्वीकृत बताकर कालोनाइजर भोले-भाले लोगों को ठग रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसी अनेकों शिकायत तहसील दिवस एवं समाधान दिवस पर अधिकारियों के समक्ष आ चुकी हैं। जीडीए सचिव ने एसएसपी को पत्र लिखकर मोदीनगर-मुरादनगर में पुलिस बल की डिमांड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राजेश सिंह ने बताया कि जीडीए की ओर से एसएसपी को भेजा पुलिस डिमांड का पत्र मिल गया है। अभियान के दौरान पुलिस बल देने के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए जा चुके हैं। उधर, जीडीए के अभियान की सूचना मिलते ही कालोनाइजरों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed