फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The BJP will launch a 'Samrasta Sankalp Abhiyan' (Social Harmony Pledge Campaign) on the occasion of Guru Ravidas's 650th birth anniversary.

Delhi NCR News: भाजपा गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान शुरू करेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
बनारस की पावन माटी से भरे कलश 14 जिलों में भेजे जाएंगे, तालकटोरा स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा सोमवार को समरसता संकल्प अभियान के तहत पावन माटी कलश वंदन एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह कार्यक्रम तालकटोरा स्टेडियम में होगा, जिसमें गुरु रविदास की जन्मस्थली बनारस से लाई गई पवित्र माटी से भरे कलशों का वंदन किया जाएगा। इसके बाद इन कलशों को दिल्ली के सभी 14 जिलों में वितरण के लिए रवाना किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद योगेंद्र चंदोलिया और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाजपत राय भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान अजय भाई गुरु रविदास की महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

भाजपा के अनुसार, अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को दिल्ली के लोगों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed