{"_id":"7d66031361595244ca7794c756297c5a","slug":"the-biggest-robbery-case-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़ी लूटः रकम से बाइक भी खरीद ली थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे बड़ी लूटः रकम से बाइक भी खरीद ली थी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Feb 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में आठ करोड़ की लूट के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों-प्रवीण, तिलकराज उर्फ टिंकू और गुलजार के कब्जे से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर व एक पिस्टल बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बदमाशों ने रिवॉल्वर का लाइसेंस बनवा रखा था या फिर वह चोरी की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वारदात में कुल पांच हथियारों का प्रयोग हुआ था।
विज्ञापन
इनका इंतजाम वारदात के मास्टरमाइंड शक्ति नायडू ने किया था। लूट के बाद उसने कुछ हथियारों को वापस ले लिया था।
दूसरी ओर दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने जिन दो बदमाशों अजय व जोगिंदर उर्फ जॉनी को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ के बाद शक्ति नायडू, प्रदीप मछेंद्र समेत तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें दिल्ली, रोहतक, पंजाब समेत कई स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
जॉनी ने बताया कि उसने लूट की रकम में से करीब 91 हजार रुपये की बाइक खरीद ली थी। बताया जा रहा है जॉनी की गर्लफ्र्रेंड भी आरोपी के खिलाफ बयान देने के तैयार हो गई है।