फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The attacker in court premises and attacked the soldiers and smugglers fled skins

हमलावर कोर्ट परिसर में सिपाही और खाल तस्करों की पिटाई कर हुए फरार

Fri, 23 Sep 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
The attacker in court premises and attacked the soldiers and smugglers fled skins
पु‌लिस - फोटो : file photo

धौज गांव में अवैध खाल के साथ पकड़े गए तस्करों और उनको अदालत में पेश करने गए सिपाही को कोर्ट परिसर में तीन हमलावरों ने पीटा। वकील की ड्रेस में आए तीनों हमलावर आरोपी और सिपाही को पीट कर फरार हो गए।

विज्ञापन


सिपाही की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। मालूम हो कि धौज चौकी इंचार्ज सत्यनारायण और उनकी टीम ने धौज गांव में मंगलवार तड़के साबिर, वाहिद और असलूप को पशुओं की करीब तीन सौ खालों के साथ गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


तस्करी कर हापुड़ ले जाई जा रही खालों में भैंस, बकरियों के अलावा गाय-बछड़ों की भी खाल थी। धौज चौकी के सिपाही सुरेंद्र सिंह, रोहताश और शब्बीर तीनों आरोपियों को पेश करने के लिए बृहस्पतिवार को सेक्टर 12 स्थित अदालत पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही सुरेंद्र के मुताबिक वकील की ड्रेस पहन कर आए तीन युवकों ने खाल तस्करी के आरोपियों को पीटना शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी जमकर पीटा। 


एसएचओ सेक्टर 55 इंस्पेक्टर प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मुलाजिम के साथ मारपीट का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed