{"_id":"131cf6d1f1d512bd14188aff783d4c19","slug":"the-anita-showed-amazing-loni-in-asian-games-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स में लोनी की अनीता ने दिखाया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स में लोनी की अनीता ने दिखाया कमाल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 03 Oct 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
इंचियोन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में शुक्रवार का दिन भारत का रहा। टीम इंडिया की कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इंडियन टीम में लोनी की अनीता मावी भी पूरे दमखम के साथ खेली।
विज्ञापन
अनीता मावी लोनी के टीला गांव में अपने चाचा के पास रहती हैं। उन्हाेंने अपनी पढ़ाई नोएडा के नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में रहकर पूरी की है।
अनीता के कोच गुल बहार खां ने बताया कि अनीता के पिता संतराम मावी फरीदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। अनीता की तीन छोटी बहनें पिंकी, सरिता, आरती और भाई रोहित है।
विज्ञापन
यह सभी टीला गांव में अपने चाचा के पास रहते हैं। अनीता का शुरू से ही कबड्डी की तरफ रुझान था। कॉलेज से बीपीई, बीपीएड, एमपीएड और एफफिल किया और यहीं पर रेगुलर प्रैक्टिस करती हैं।
विज्ञापन
कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास का ही नतीजा है कि अनीता टीम इंडिया की कबड्डी टीम में चयनित हुई और खेलने गई। फाइनल में हालांकि वह कम समय के लिए ही ग्राउंड में पर आई लेकिन फिर भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा।