फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thar car collides with bike in Delhi two killed one injured

दिल्ली में काली थार का कहर: बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; घटना को अंजाम देने भागा चालक

Sat, 29 Jun 2024 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Jun 2024 10:57 PM IST
सार


पुलिस मामला दर्ज कर फरार चालक की पहचान करने में जुटी है। मृत युवकों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी रणधीर कुमार यादव और नरेला निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Thar car collides with bike in Delhi two killed one injured
टोहाना के नागरिक अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में दाखिल घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के नरेला में थार गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

Thar car collides with bike in Delhi two killed one injured
टोहाना के नागरिक अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में दाखिल घायल। - फोटो : संवाद

पुलिस मामला दर्ज कर फरार चालक की पहचान करने में जुटी है। मृत युवकों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी रणधीर कुमार यादव और नरेला निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। घायल की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी बमबम के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात 1.12 बजे सिंघु बॉर्डर से नरेला की तरफ आने वाले रास्ते पर सड़क हादसे की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि थार ने बाइक को टक्कर मारी है, जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में ले गए हैं। मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस को क्षतिग्रस्त बाइक मिली। साथ ही सड़क पर थार का लोगो व बंपर और कुछ अन्य पुर्जे पड़े मिले। पुलिस वहां से राजा हरिशचंद अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक की नंबर प्लेट की मदद से युवकों की पहचान की और परिवार वालों को जानकारी दी।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की एक फुटेज में हादसा कैद गया है। हादसा 12.47 बजे का है। काले रंग की थार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी है। चालक रणधीर कुमार पर पिछला टायर चढ़ते हुए फरार हो गया। पुलिस चालक की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed