फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thak thak giroh member arrested

ठक-ठक की आवाज और आपका सारा सामान गायब, अजीब है चोरी का तरीका

Thu, 28 Nov 2019 05:12 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Nov 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
thak thak giroh member arrested
Thak Thak gang - फोटो : Social Media

दिल्ली पुलिस ने मेरठ के एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो ट्रेन या बस से रोजाना अपने साथी संग दिल्ली आता था और चोरी के वाहन पर वापस जाता था। इस बदमाश को मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान तारापुरी, मेरठ निवासी वसीम कुरैशी (30) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी ठक-ठक गिरोह का सदस्य है। 

विज्ञापन


यह ठक-ठक कर लूटपाट करने के अलावा वाहन चोरी, लूट, झपटमारी भी करता था। दिल्ली से लूटे गए माल को मेरठ ले जाकर वहां बेचता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के चार मोबाइल फोन, दो बाइक व एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने वसीम की गिरफ्तारी से सात वारदातें सुलझाने का दावा किया है। 
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के हवलदार विनोद कुमार को मंगलवार सूचना मिली थी कि मेरठ का कुख्यात बदमाश वसीम कुरैशी जो ठक-ठक गिरोह का सदस्य है, वह मिंटो रोड इलाके में काले रंग की बाइक पर आने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद फौरन इंस्पेक्टर ललिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई जिसने मिंटो रोड बस स्टैंड के पास शाम करीब सात बजे वसीम दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर उससे चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद बाइक भी राजेंद्र नगर इलाके से चोरी पाई गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रोजाना अपने साथी के साथ दिल्ली आता था।


यहां आने पर वह मास्टर चाबी से दोपहिया वाहन चोरी कर उस पर वारदातों को अंजाम देते थे। वह लूटे गए ज्यादातर माल को मेरठ ले जाते थे और कुछ को यह लोग दिल्ली भी बेच दिया करते थे। आरोपी ने बताया कि पिछले कुछ माह से यह सिलसिला जारी था। आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए ही वह वारदात को अंजाम देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed