फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   THA had killed the woman in robbery.

टीएचए में महिला की हत्या कर डाला था डाका

Tue, 23 Sep 2014 01:35 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 23 Sep 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
THA had killed the woman in robbery.

सिहानी गेट पुलिस ने गाजियाबाद-बुलंदशहर में कोहराम मचाने वाले कच्छा-बनियान गिरोह को पकड़ा है। गैंग लीडर और महिला समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सरगना राशिद उर्फ चलता फिरता जम्मू पुलिस की कस्टडी से फरार 15 हजार का इनामी है। इस गिरोह ने सितंबर में साहिबाबाद में युवती की हत्या कर डाका डाला था। मुरादनगर में वृद्धा की हत्या कर डकैती डाली थी।
विज्ञापन


बुलंदशहर के मंदिर में लूट केदौरान पुजारी की हत्या की थी और सतगुरुधाम आश्रम में लूट की थी। ये गैंग ज्यादातर जम्मू, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में वारदात करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी शिव हरि मीणा ने बताया कि राशिद के अलावा मीना, उसके पति शाहिद उर्फ सोनू और यूसुफ उर्फ गोली को गिरफ्तार किया है। इनके साथी आमिर, फिरोज और सावंत भागे हुए हैं।

इन्हें अटौर तिराहे के पास से चेकिंग के दौरान दबोचा गया। ये बावरिया नहीं, छमार गैंग है। बावरिया गैंग की तरह की वारदात करते हैं। इनके करीब 50 गैंग इन दिनों सक्रिय हैं।

इन्हें पंजाब में काला कच्छा गैंग, यूपी में कच्छा बनियान और सरिया मार गैंग के नाम से जाना जाता है। गांव और शहर के बाहरी हिस्से में अपना ठिकाना बनाते हैं। सहारनपुर इनका पसंदीदा जिला है।

ऐसे करते हैं वारदात
दिन में साइकिल पर रेकी करने निकलते हैं। अंधेरी रातों में चार से आठ के ग्रुप में वारदात करते हैं। इनके निशाने पर गांव या कस्बों के बाहरी हिस्सों में मकान, मंदिर या तंबू लगाकर रहने वाले लोग होते हैं।

ये गैंग डंडे, रॉड और सरिया लेकर चलता है। दीवार फांदकर घर में घुसते हैं। सोए लोगों को बेरहमी से पीटते हैं। फिर लूट करते हैं।

इनकी पिटाई से अक्सर लोगों की मौत हो जाती है। कई बार वारदात के दौरान ये महिलाओं से दुष्कर्म भी करते हैं। साथी के मर जाने पर शव लेने नहीं जाते हैं।

ये वारदातें खुलीं
31 अगस्त की रात साहिबाबाद के निस्तोली गांव में नौनीहाल डागर के घर डकैती डाली थी। मारपीट कर अंजली की हत्या कर दी थी और बाकी सदस्य घायल हो गए थे। लाखों के जेवर-नगदी लूटकर ले गए थे।


सरगना बोला, याद नहीं कितने कत्ल कर डाले
गैंग लीडर राशिद उर्फ चलता फिरता का कहना था कि उसने सैकड़ों वारदातें की हैं, जिनमें काफी लोगों की जानें गई हैं। इतनी वारदातें की हैं कि उसे संख्या तक याद नहीं।

एसपी सिटी ने बताया कि राशिद 2004 में जम्मू कश्मीर के कठुआ से पेशी के दौरान जम्मू पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। इस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तब से अब पकड़ में आया है। खानाबदोश है।

इन दिनों मोदीनगर में किराए के मकान में रह रहा था। मुजफ्फरनगर में एक वारदात के दौरान इसने एक महिला को अगवा कर खेत में ले जाकर उसके साथ रेप भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed