{"_id":"658cde4d6cffedafea0beb6f","slug":"terrorists-threatened-israeli-ambassador-talked-about-an-attack-2023-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल दूतावास के पास धमाका: आतंकियों ने राजदूत को दी थी धमकी, कही थी हमले की बात; अब 100 से अधिक सीसीटीवी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्राइल दूतावास के पास धमाका: आतंकियों ने राजदूत को दी थी धमकी, कही थी हमले की बात; अब 100 से अधिक सीसीटीवी...
Thu, 28 Dec 2023 08:14 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Dec 2023 08:14 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस इस्राइल दूतावास के पास धमाके के मामले में संदिग्धों को पकड़ने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों फुटेज खंगाल रही है। पुलिस संदिग्धों की रूट मैपिंग के लिए जांच कर रही है, जिन्हें विस्फोट से कुछ समय पहले घटनास्थल के करीब सड़क पर चलते देखा गया था। साथ ही, पुलिस ने फोन की पहचान करने के लिए उक्त स्थान के डंप डाटा का विश्लेषण भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस्राइल दूतावास के पास धमाके के बाद जांच करते हुए सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में तैनात इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन को आतंकियों ने नवंबर में जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही, दिल्ली स्थित दूतावास पर हमले की बात कही थी। आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद दूतावास की ओर से केंद्रीय गृहमंत्रालय को पत्र लिखा गया था।
गृहमंत्रालय के आदेश के बाद नई दिल्ली जिला पुलिस ने राजदूत व दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी थी। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस्राइल दूतावास ने गृहमंत्रालय को 16 नवंबर को पत्र लिखा था। इसमें राजदूत को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई थी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के ओर से इसके बाद दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर जानकारी दी गई थी। गृहमंत्रालय में तैनात प्रोटोकॉल के डिप्टी चीफ सुरेश की ओर से लिखे गए पत्र में सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों व उनकी जांच करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस से कहा गया था कि मामले में सुरक्षा के उचित कदम उठाकर गृहमंत्रालय को सूचित किया जाए। इसके बाद नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रवण तायल ने विस्तार से जांच करने और दूतावास व राजदूत की सुरक्षा बढ़ाने को कहा था। साथ ही, बीट व पेट्रोलिंग स्टाफ को सतर्क व जागरूक रहने के आदेश दिए थे।

इलाके का नहीं हुआ सुरक्षा ऑडिट, तुगलक रोड थाने में दिनभर रही हलचल
संसद की सुरक्षा में सेंध के बाद इस्राइल दूतावास के पास धमाके के बाद अब नई दिल्ली जिला पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है जिस जगह पर धमाके की सूचना मिली है, उस जगह का सुरक्षा ऑडिट नहीं हुआ है। इसे लेकर नई दिल्ली जिले के तुगलक रोड थाना इलाके में दिनभर हलचल होती रही।

स्पेशल सेल, खुफिया विभाग व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी तुगलक रोड थाने में जमे रहे। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली जिला सुरक्षा के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील है। यहां पर सभी वीवीआईपी रहते हैं। ऐसे में सभी जगहों पर सुरक्षा को लेकर हर साल सुरक्षा ऑडिट होता है। इसके बाद उसी हिसाब से सुरक्षा की जाती है और पुलिसकर्मी तैनात किए जाते हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि धमाके वाली जगह का सुरक्षा ऑडिट नहीं हुआ था। यह जगह एक खाली प्लाट है जिसमें लोग आसानी से आते-जाते रहते हैं। इससे पहले संसद की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच नई दिल्ली से लेकर स्पेशल सेल को दी गई है। इसके बाद बुधवार को ही नई दिल्ली में तैनात एक सिपाही ने खुद के सिर में गोली मारकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रवण तायल व कर्तव्य पथ के एसीपी वीरेंद्र जैन कई दिनों से छुट्टी पर हैं।
वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि घटना को अंजाम देने वालों ने साजिश की थी और जानते थे कि पृथ्वीराज रोड पर घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पृथ्वीराज रोड पर भूखंड संख्या- 4 पर बने घर (नंदा हाउस) और भूखंड संख्या 2 ए पर केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान के बीच के क्षेत्र में मंगलवार शाम को कम तीव्रता का विस्फोट हुआ था।
यह इलाका डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित इजरायली दूतावास के पीछे और पृथ्वीराज रोड के समानांतर है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी शायद किसी को नुकसान पहुंचाए बिना अपना संदेश देना चाहते थे।
संदिग्धों की रूट मैपिंग के लिए फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस इस्राइल दूतावास के पास धमाके के मामले में संदिग्धों को पकड़ने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों फुटेज खंगाल रही है। पुलिस संदिग्धों की रूट मैपिंग के लिए जांच कर रही है, जिन्हें विस्फोट से कुछ समय पहले घटनास्थल के करीब सड़क पर चलते देखा गया था। साथ ही, पुलिस ने फोन की पहचान करने के लिए उक्त स्थान के डंप डाटा का विश्लेषण भी शुरू कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दौरान इलाके में करीब पांच हजार फोन नंबर सक्रिय थे। पुलिस को धमाके की सूचना मिली थी, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला। इससे पहले पुलिस को धमाके की कॉल के संबंध में मंगलवार शाम को दूतावास के पास राजदूत को संबोधित एक पत्र मिला था। इसमें धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। जिस समूह का नाम पत्र पर लिखा है उसका नाम सर अल्लाह रेजिस्टेंस है।
इसके बाद शाम करीब 6 बजे पुलिस अग्निशमन सेवाओं और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम के विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंच गए थे। पीसीआर में तैनात एएसआई महावीर ने दूतावास के पास धमाके की आवाज सुनकर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया था। पीसीआर इलाके में गश्त कर रही थी। तभी दो लोगों ने उन्हें बताया, दूतावास के पास से धमाके जैसी आवाज सुनाई दी है।