{"_id":"5996f69b4f1c1be66c8b4637","slug":"terror-funding-kashmiri-businessman-zahoor-watali-on-10-day-nia-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेरर फंडिंग: कश्मीरी व्यवसायी वटाली 10 दिन की NIA रिमांड पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेरर फंडिंग: कश्मीरी व्यवसायी वटाली 10 दिन की NIA रिमांड पर
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Aug 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने भारत में आतंकी गतिविधियों व पत्थरबाजी करवाने के उद्देश्य से पाकिस्तान से पैसे लेने के मामले में गिरफ्तार कश्मीरी व्यवसायी जहूर वटाली को 10 दिन के लिए एनआईए की रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष न्यायाधीश पूनम बांबा ने बंद कमरे में हुई सुनवाई के बाद एनआईए के रिमांड संबंधी आवेदन को स्वीकार कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने आरोपी का 28 अगस्त तक रिमांड पर दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें- अलगाववादी नेता शब्बीर शाह का साथी गिरफ्तार, टेरर फंडिंग मामले में ED ने की कार्रवाई
विज्ञापन
जहूर वटाली को पाकिस्तान के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के शीर्ष सहयोगियों में से एक माना जाता है। वटाली एक प्रभावशाली कश्मीरी व्यवसायी है। आरोप है कि वह हुर्रियत के शीर्ष फाइनेंसरों में एक है।
एनआईए ने वटाली पर काफी समय तक नजर रखी और उसे पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने जुलाई माह में सात अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया था, उन पर कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान से पैसे लेने का आरोप है।