फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terminal-2 opens at IGI Airport, 120 flights to be operated daily

Delhi NCR News: आईजीआई एयरपोर्ट पर टर्मिनल-2 शुरू, रोजाना 120 उड़ानें होंगी संचालित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने किया उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शनिवार को नवीनीकृत टर्मिनल-2 का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने किया।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि मुझे यकीन है कि यहां से गुजरने वाला प्रत्येक यात्री एक जुड़े, प्रतिस्पर्धी और देखभाल करने वाले भारत का अनुभव करेगा। उन्होंने कहा कि आईजीआई एयरपोर्ट उत्तर भारत के लगभग 50 प्रतिशत हवाई यातायात को संभालता है और यह देश का एक पसंदीदा ट्रांसफर हब बनकर उभर रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 12 बजे से टर्मिनल-2 पर उड़ानों का संचालन शुरू हो गया है। सबसे पहले लखनऊ से इंडिगो की उड़ान 6ई-2058 रात करीब 12:30 बजे यहां उतरी, जबकि पुणे के लिए इंडिगो की उड़ान रात 2:15 बजे यहां से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट संचालन एजेंसी डायल (डीआईएएल) के अनुसार, फिलहाल प्रतिदिन यहां से करीब 120 घरेलू उड़ानों का संचालन होगा। इनमें से आधी एयर इंडिया और बाकी इंडिगो की उड़ानें हैं। ये उड़ानें पहले टर्मिनल-1 और 3 से संचालित की जाती थीं।


---

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है टर्मिनल-2

आधुनिक तकनीक से लैस नया टर्मिनल-2 पूरी तरह यात्री-केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार है। यहां कई अत्याधुनिक तकनीकें और सुविधाएं जोड़ी गई हैं। पहली बार यात्रियों को खुद अपना सामान चेक-इन करने की सुविधा दी गई है, जिससे कतारों में लगने का समय बचेगा। छह नए पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज, अत्याधुनिक ऑटोनोमस डॉकिंग तकनीक से लैस हैं, जो विमान की ऊंचाई के अनुसार स्वतः समायोजित हो जाते हैं। इससे यात्रियों का चढ़ना-उतरना और अधिक सहज होगा। वर्चुअल इन्फॉर्मेशन डेस्क की डिजिटल सुविधा यात्रियों को लाइव उड़ान स्थिति, बोर्डिंग गेट नेविगेशन, दुकानों की जानकारी, वर्चुअल चैट असिस्टेंट और वाई-फाई कूपन जैसी सेवाएं देती है। नई छतें, स्काईलाइट डिजाइन, आकर्षक फर्श और साफ साइनेज यात्रियों को खुला और स्वागत योग्य माहौल देते हैं। कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए भी विशेष ध्यान रखा गया है। बेहतर वायु गुणवत्ता, आधुनिक अग्निशमन प्रणाली और ऊर्जा-कुशल मैकेनिकल अपग्रेड से टर्मिनल और भी सुरक्षित और टिकाऊ बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed