फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tension between 2 side in gurgaon.

पानी को लेकर दो पक्षों में पथराव, तनाव

Sat, 18 Oct 2014 04:58 AM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 04:58 AM IST
विज्ञापन
Tension between 2 side in gurgaon.

गुड़गांव से सटे पुन्हाना इलाके के रहीड़ा गांव में चुनाव के दौरान हुए झगड़े को लेकर दोबारा शुक्रवार को गांव में तनाव पैदा हो गया। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर पथराव की खबर है। हालांकि, इसमें किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

विज्ञापन


इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस के जवान भारी संख्या में गांव में तैनात कर दिये गए। पुलिस बल शाम तक गांव में डटा रहा। इस घटना से गांव के लोग भयभीत हैं। विधानसभा पुन्हाना के गांव रहीड़ा में सुबह लगभग आठ बजे दोनों पक्षों में जबरदस्त पथराव हुआ जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने अपने घर में छुपकर जान बचाई।
विज्ञापन


इसमें किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नही है, जबकि गांव के कई लोगों को मामूली चोटें जरूर आई हैं। झगडे़ का कारण एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को पानी नहीं भरने देना व उनके  घर की बिजली की लाइन काटना बताया जा रहा है। पानी न भरने देने को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इसके बाद उनमें पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 अक्तूबर को चुनाव के दौरान दो उम्मीदवारों के समर्थक उस समय उलझ गए जब एक पक्ष के लोग अपना मतदान करने के लिए आए थे। उनमें में कुछ देर तक कहासुनी होती रही। बात बढ़ने पर मतदान केंद्र के बहार पथराव शुरू हो गया। इसमें एक पक्ष के कईलोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज मांडींखेड़ा के अलआफिया अस्पताल में चल रहा है।

बदमाशों ने पीटकर घायल किया

Tension between 2 side in gurgaon.

एक तरफ इलाके में तनाव बढ़ने वैसे ही हड़कंप मचा हुआ था, तभी दूसरी ओर पत्रकार एक व्यक्ति को कुछ बदमाशों ने बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। उसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के विरोध में पत्रकारों ने एकत्रित होकर प्रशासन से हमले के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुन्हाना सिटी चौकी में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुन्हाना से एक राष्ट्रीय अखबार में काम करने वाले पत्रकार मनीष आहूजा को दर्जन भर बदमाशों ने उस समय हमला कर दिया जब वह काम के लिए जा रहा था। उसने पिटाई करने वाले की पहचान आजाद पुत्र इब्राहिम, असलम पुत्र इब्राहिम, जावेद पुत्र रजाक, इकबाल पुत्र रजाक, कालू पुत्र राधेश्याम के रूप में की है जो अवैध हथियार से लैस थे। पुन्हाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed