{"_id":"5741af894f1c1b78186908d8","slug":"tennis-buddy-important-message-will-film-is-the-story-of-14-year-old-girl-s-struggle","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास संदेश देगी फिल्म टेनिस बडीज, 14 साल की लड़की के संघर्ष की है कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास संदेश देगी फिल्म टेनिस बडीज, 14 साल की लड़की के संघर्ष की है कहानी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 23 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
अभिनेता राजेश खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म टेनिस बडीज हरियाणा की 14 साल की लड़की अनुष्का की कहानी है, जो अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए टेनिस खेलती है और सफलता हासिल करती है। ये जानकारी फिल्म के अभिनेता और चिल्ड्रेन फिल्म सोसायटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन मुकेश खन्ना ने दी।
विज्ञापन
अभिनेता रविवार को सेक्टर-15ए स्थित जिमखाना क्लब में फिल्म टेनिस बडीज के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। मुकेश खन्ना ने बताया कि चिल्ड्रेन फिल्म सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत टेनिस बडीज पहली ऐसी फिल्म है जो टेनिस खेल पर आधारित है।
विज्ञापन
अभी तक हॉकी, क्रिकेट, बॉक्सिंग और फुटबाल आदि पर कई फिल्में बन चुकी हैं, इस फिल्म में हरियाणा की एक 14 साल की लड़की अनुष्का की संघर्ष की कहानी है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देती है, जो फन और इमोशन का मिक्स ड्रामा है। यह फिल्म बच्चों के संघर्ष के साथ समाज को भी आइना देखाती है।
विज्ञापन
रीजनेबल कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अनुष्का की भूमिका में दक्षिता पटेल के साथ रणवीर शौरी, दिव्या दत्ता और अमर तलवार आदि मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग फरीदाबाद में होगी, इसके लेखक अनूप वाधवा हैं और निर्देशन सुहैल ततारी ने किया है।