फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ten day continue raped her in noida

कराए मैरिज सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर,10 दिन तक रेप

Thu, 24 Dec 2015 10:19 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
ten day continue raped her in noida

हल्दौनी में आयु प्रमाणपत्र बनवाने का झांसा देकर एक युवक ने नाबालिग लड़की से विवाह प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए और उसके बाद बुलंदशहर स्थित एक मकान में बंधक बनाकर दस दिनों तक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


आरोपी के चंगुल से निकलकर लड़की घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की शिकायत पर ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मूलरूप से मेरठ का रहने वाला राशिद हल्दौनी में रहता है। वह यहां अवैध रूप से गैस रिफलिंग का काम करता है। बताया गया है कि 4 दिसंबर को राशिद आयु प्रमाणपत्र बनवाने का झांसा देकर पास में ही रहने वाली नाबालिग लड़की को बाइक से दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह लड़की को बुलंदशहर ले गया

ten day continue raped her in noida

यहां उसने धोखे से एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। उसके बाद वह लड़की को बुलंदशहर ले गया। यहां राशिद ने लड़की को दस दिनों तक बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया।


नाबालिग का आरोप है कि युवक ने धोखे से शादी के कागजात पर उसके हस्ताक्षर कराए और अब उसे अपनी पत्नी बता रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के मुताबिक स्कूल प्रमाणपत्र के अनुसार लड़की की उम्र 19 वर्ष है, जबकि वह अभी 10वीं कक्षा में पढ़ रही है।

वहीं परिजनों ने लड़की की असली उम्र करीब 16 साल बताई है। पुलिस के मुताबिक किशोरी का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed