फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temprature crosses 44 degrees at delhi

सूरज से मुंह छिपा रहे लोग - भट्टी की तरह तप रही दिल्ली, पारा पहुंचा 44 डिग्री के पार

Tue, 22 May 2018 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 May 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Temprature  crosses 44 degrees at delhi
तापमान में बढ़ोत्तरी - फोटो : जी पॉल

 आंधी-पानी की आशंकाओं से बाहर निकलते ही दिल्ली में गर्मी ने अपने पांव पसार लिए हैं। रोजाना तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है और लोग सूरज से मुंह छुपा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


यह वर्ष 2013 के बाद से बीते चार वर्षों में इस तारीख (21 मई) को इतना तापमान कभी रिकॉर्ड नहीं किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान औसत सामान्य से दो स्तर ऊपर दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी राजधानी में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन के समय सतह पर तेज गति वाली हवाएं चल सकती हैं। दोपहर को सड़के सूनी दिख रही हैं तो बच्चे फव्वारों के नीचे दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया

Temprature  crosses 44 degrees at delhi
तापमान में बढ़ोत्तरी - फोटो : हिमांशु सोनी

मौसम विभाग के मुताबिक 2013 में 21 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि 2014 से 2017 तक अधिकतम तापमान 41 के पारे को पार नहीं कर पाया। इस बार तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

सोमवार को पालम पर्यवेक्षणशाला के मुताबिक दिल्ली के भीतर पालम में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह से रिज एरिया में भी अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में अधिकतम तापमान 42.8 व दिल्ली यूनिवर्सिटी में 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 25 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने का पूर्वानुमान है। हालांकि दिल्ली के आस-पास राज्यों में फिलहाल गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। इससे हाल-फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed