फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temprature Cross 42 Degree in Delhi, heat once again broke the record of eight years.

42 डिग्री पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों ने झुलसाया, गर्मी ने एक बार फिर आठ साल का तोड़ा रिकॉर्ड

Tue, 30 Apr 2019 06:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 30 Apr 2019 06:32 AM IST
विज्ञापन
Temprature Cross 42 Degree in Delhi, heat once again broke the record of eight years.

दिल्ली में गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत नहीं मिल रही है। गर्मी की तपिश के कारण एक बार फिर पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस तरह से गर्मी ने एक बार फिर 29 अप्रैल का बीते आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.4 डिग्री रहा। पालम केंद्र पर तापमान सर्वाधिक 43.4 डिग्री, जबकि आया नगर में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार को दिल्ली में तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मैदानी इलाकों में सर्वाधिक तापमान यूपी के बांदा में 45.2 डिग्री रहा। दिल्ली में अप्रैल में ही गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। सोमवार को भी बीते आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ा। वर्ष 2011 के बाद 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान इतना नहीं रहा। सोमवार को दिनभर सूरज की तपिश व गर्म हवाओं के रूप में लू के थपेड़े लोगों को परेशान करते रहे। मई-जून की शुष्क गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्मी पहले की तरह ही परेशान करेगी। मंगलवार व बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने व शाम के बाद 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस कारण से दो मई से पांच मई तक तापमान में मामूली गिरावट होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रहेगा। तापमान में कमी होने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते आठ साल का 29 अप्रैल का तापमान
2018        40 डिग्री
2017        39 डिग्री
2016        40 डिग्री
2015        37 डिग्री
2014        39 डिग्री
2013        37 डिग्री
2012        37 डिग्री
2011        39 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed