{"_id":"6af1d5b554eb05376006d86d","slug":"temples-will-be-decked-out-and-the-annakoot-festival-will-be-celebrated-with-great-fervor-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162630-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मंदिरों में सजेगा दरबार, अन्नकूट महोत्सव की भी रहेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मंदिरों में सजेगा दरबार, अन्नकूट महोत्सव की भी रहेगी धूम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की धूम रहेगी। दिल्ली के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक संस्थानों में पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण और गिरिराज महाराज की विशेष पूजा-अर्चना के साथ आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। कई मंदिरों में गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा की जाएगी, जबकि भगवान को छप्पन भोग सहित विभिन्न पकवान अर्पित किए जाएंगे। पूजा के बाद श्रद्धालुओं में अन्नकूट का प्रसाद वितरित होगा।
हालांकि, राजधानी के कुछ मंदिरों में सोमवार को भी गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया, लेकिन अधिकांश धार्मिक स्थलों पर मंगलवार को मुख्य कार्यक्रम होंगे। पूर्वी दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर, ईस्ट ऑफ कैलाश और द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर, झंडेवाला माता मंदिर तथा आसफ अली रोड स्थित श्रीराम हनुमान वाटिका में विशेष आयोजन किए जाएंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियों और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालु पर्व मनाएंगे। मंदिरों में प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई है।