{"_id":"56f6a4b34f1c1b371ff14ead","slug":"temperature-will-go-down-in-next-two-days-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी हवाओं ने मौसम को बनाया कूल, तापमान और नीचे जाने की संभावना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी हवाओं ने मौसम को बनाया कूल, तापमान और नीचे जाने की संभावना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 Mar 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पश्चिमी हवाओं केकारण शनिवार को चली ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर केमौसम को एक बार फिर से कूल-कूल बना दिया है। ठंडी हवाओं का ऐसा असर रहा कि अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की गिरावट हुई।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। आगामी 30 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। 31 मार्च से उत्तर पश्चिमी भारत केसमीपवर्ती मैदानी भाग इस विक्षोभ से प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में शनिवार सुबह से ही धूप नहीं निकली और बादल छाए रहे। दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं जिसकेकारण गर्मी का अहसास काफी कम रहा।
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 27.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसव विभाग की माने तो रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि शनिवार के मुकाबले में रविवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत केमैदानी भागों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है।