फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   temperature will come down in next two days in delhi

होली के अगले दिन गर्मी ने सताया, कल से गिरेगा दिल्ली-एनसीआर में पारा 

Sat, 26 Mar 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Mar 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
temperature will come down in next two days in delhi

एनसीआर में होली के अगले दिन गर्मी ने खूब परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। जो पिछले चार साल में मार्च महीने का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 20 मार्च, 2012 को दिल्ली का अधिकतम तापमान मार्च महीने में 37 डिग्री तक पहुंचा था।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार से अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट के संकेत दिए हैं। इससे पारा 32-33 डिग्री तक आ जाएगा लेकिन 31 मार्च तक तापमान फिर 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एनसीआर, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश, आंधी के साथ ओले भी शुक्रवार रात से शनिवार रात के बीच गिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर मौसम साफ होगा। इसके बाद 30 मार्च को फिर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को एनसीआर में दिल्ली के पालम केन्द्र पर पारा 38.4 डिग्री तक पहुंच गया। तो नोएडा में दिन का तापमान 36.9 डिग्री और फरीदाबाद में 34.9 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली की हवा में नमी 35-88 फीसदी के बीच रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 18.2 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली का 25 मार्च का मौसम
अधिकतम तापमान========36.6 डिग्री
न्यूनतम तापमान=========18.2 डिग्री
26 मार्च को सूर्यास्त=======6.36 बजे
27 मार्च को सूर्योदय=======6.17 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed