फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temperature falls from Sunday, will heat relief

रविवार से गिरेगा तापमान, मिलेगी गर्मी से राहत

Sun, 13 Jul 2014 12:39 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 13 Jul 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
Temperature falls from Sunday, will heat relief
मानसून की बेरुखी से बेचैन एनसीआर को भयंकर गर्मी से अब थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना हवाओं का दबाव अबकी बार एनसीआर को भिगो देगा। रविवार से मौसम में बदलाव आने और सोमवार-मंगलवार को बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन


इस बार मानसून करीब एक महीने लेट है। इससे सूखे के हालात बन गए हैं और लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को सावन राहत लेकर आएगा।
विज्ञापन


शुरुआती सप्ताह में ठीक-ठाक बारिश की उम्मीद की जा रही है, लेकिन मानसून का दूसरा चक्र हल्का रहेगा। इस बार मानसून 50 फीसदी हल्का रहने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बंगाल की खाड़ी से दोबारा बना हवाओं का दबाव एनसीआर को राहत देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते रविवार रात से मौसम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। अगले सप्ताह तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की उम्मीद की जा रही है।

भयंकर गर्मी ने लोगों को दिनभर किया परेशान

शनिवार को दिन भर निकलते ही महानगर के लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान 43/33 डिग्री सेल्सियस होने और आर्द्रता 36 फीसदी पर रहने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भयंकर गर्मी के चलते लोग रात में भी चैन से नहीं सो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed