{"_id":"d88b776b52dcd3c4102a0b49a2e0dc98","slug":"temiflu-available-in-private-medical-store-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू: निजी मेडिकल स्टोर में भी टेमीफ्लू उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू: निजी मेडिकल स्टोर में भी टेमीफ्लू उपलब्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Feb 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर सरकार की ओर से अधिकृत लैब में अपने नमूनों की जांच कराएं और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर टेमीफ्लू दवा लेनी चाहिए। सरकार की ओर से अधिकृत सरकारी अस्पतालों में टेमीफ्लू दवा मुफ्त में उपलब्ध है जबकि निजी अस्पतालों में मरीज को दवा की कीमत देनी होती है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निजी दवा दुकानों में भी टेमीफ्लू दवा उपलब्ध कराई गई है।
अलग-अलग कंपनी की यह दवा बाजार में 300 से 500 रुपये तक में उपलब्ध है। चिकित्सकों के मुताबिक यदि किसी को स्वाइन फ्लू है तो उस मरीज की सेवा में लगे तीमारदार को भी टेमीफ्लू दवा लेनी चाहिए। मरीज को पांच दिनों तक सुबह-शाम एक-एक दवा लेनी चाहिए जबकि मरीज की सेवा में लगे तीमारदार को 10 दिनों तक एक-एक दवा लेनी चाहिए। अस्पताल में मरीज के इलाज में जुटे डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को वैक्सीन लेनी चाहिए।