फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager sexual harassed three years old girl in shastri park area

नई दिल्लीः किशोर ने तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, खेलने के बहाने बच्ची को ले गया था घर

Mon, 10 Feb 2020 05:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 Feb 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
Teenager sexual harassed three years old girl in shastri park area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

शास्त्री पार्क इलाके में तीन साल की बच्चे से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला 14 साल का किशोर बच्ची को खेलने के बहाने अपने साथ घर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की मां ने किशोर के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बच्ची अपने परिजनों के साथ शास्त्री पार्क में रहती है। शनिवार शाम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 14 साल का किशोर बच्ची को खेलने का बहाना कर अपने घर ले गया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए अपने घर आई।
विज्ञापन


मां के पूछने पर बच्ची ने किशोर के बारे में गंदी हरकत करने की बात कही। उसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामलेे पर कार्रवाई करते हुए किशोर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed