{"_id":"6a3ee4b887b73c41ee00352c","slug":"teenage-girl-saved-her-honor-by-claiming-to-be-seriously-ill-2026-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गंभीर बीमार बताकर किशोरी ने बचाई अपनी अस्मत, लड़की के भाई के दोस्त हैं दोनों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गंभीर बीमार बताकर किशोरी ने बचाई अपनी अस्मत, लड़की के भाई के दोस्त हैं दोनों आरोपी
Sat, 27 Jun 2026 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 27 Jun 2026 05:58 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक नाबालिग के साथ अश्लील हरकत भी पॉक्सो एक्ट में दुष्कर्म की श्रेणी में आती है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके के तुगलकाबाद मामले में 17 वर्षीय किशोरी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी अस्मत बचा ली। चोरी के इरादे से घर में घुसे उसके भाई के दोस्त जब अश्लील हरकत करने लगे तो किशोरी ने कहा कि उसे बहुत गंभीर बीमारी है और दुष्कर्म किया तो तुम भी इसकी चपेट में आ जाओगे। यह सुनकर दोनों आरोपी उसका मोबाइल फोन और जेवरात, नकदी चुराकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक नाबालिग के साथ अश्लील हरकत भी पॉक्सो एक्ट में दुष्कर्म की श्रेणी में आती है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपी पीड़ित किशोरी के भाई के दोस्त हैं। गोविंदपुरी थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स यूनिट ने वारदात के कुछ घंटों बाद ही बालिग सूरज समेत दोनों को दबोच लिया था। इनके कब्जे से किशोरी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दोनों पता था कि उसका दोस्त गांव गया है जबकि उसके माता-पिता काम पर गए होंगे। ऐसे में दोनों ने उसके घर चोरी की योजना बनाई। जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों नशे की हालत में घर में घुसे। चोरी की वारदात अंजाम देकर दूसरे कमरे में पहुंचे तो किशोरी सो रही थी, जिसे देखकर आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था लेकिन किशोरी ने छेड़छाड़ की बात कहते हुए दुष्कर्म होने की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन
किराए की स्कूटी से वारदात करने आए थे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित परिवार ने वारदात की सूचना बुधवार सुबह 5:30 बजे दी थी। गोविंदपुरी थाने के पुलिस अधिकारियों ने मामला दर्जकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो युवक स्कूटी से आते हुए नजर आए। स्कूटी के नंबर से पता चला कि सूरज नाम के लड़के ने स्कूटी किराए पर ली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में नाबालिग समेत दोनों आरोपियों को दबोच लिया।