फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenage girl's mother shot dead in unrequited love

Delhi : एकतरफा प्यार में किशोरी की मां की गोली मारकर हत्या, अपराध में दो और नाबालिग शामिल

Sat, 27 Apr 2024 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 01:46 AM IST
सार

अगवा किशोरी को पुलिस ने नेपाल से तलाश करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया था।

विज्ञापन
Teenage girl's mother shot dead in unrequited love
Demo Pic

विस्तार

जहांगीरपुरी में एकतरफा प्यार में किशोरी को अगवा करने वाले किशोर ने शुक्रवार को उसके घर में घुसकर मां की गोली मारकर हत्या कर दी। अगवा किशोरी को पुलिस ने नेपाल से तलाश करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया था।

विज्ञापन


इसके बाद से आरोपी की ओर से पीड़ित परिवार को गोली मारने की धमकी मिल रही थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब पुलिस हत्या का मामला दर्ज मुख्य आरोपी व दो अन्य किशोरों की तलाश कर रही है। मौके से पुलिस ने खोखे और अन्य सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोरी को दो बार घर से ले गया था। नेपाल से पकड़े जाने के बाद से आरोपी के परिजन किशोरी के परिजनों को लगातार धमकी दे रहे थे। शुक्रवार को आरोपी दो किशोरों के साथ आया और इमारत की पहली मंजिल पर जाकर किशोरी की मां को गोली मार दी।पीड़ित परिजनों ने बताया कि करीब दो महीने पहले पुलिस की मदद से अगवा किशोरी को नेपाल से लाए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को कोई नुकसान न हो इसलिए परिवार ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया था। किशोरी को हॉस्टल में भेज दिया गया था। इसके बाद आरोपी मां को फोन कर किशोरी के बारे में पूछ रहा था। साथ ही, धमकी भी देता था। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी। आरोपी धमकी देता था कि किशोरी की शादी उसी से होगी, इसके लिए वह कुछ भी कर सकता है।


ट्यूशन जाते समय छेड़छाड़ करता था
परिजनों का कहना है कि इलाके में दुकान करने वाले पिता किशोरी को पढ़ाना चाहते थे। किशोरी के ट्यूशन जाने के दौरान नाबालिग उसका पीछा करता था। उसके साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी करता था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पिता या मां उसे ट्यूशन छोड़ने जाते थे। इस दौरान किशोर को समझाया भी था, लेकिन किशोर उन्हें धमकी देता था। इसके बाद वह किशोरी को अगवा कर नेपाल ले गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed