फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Bomb Threat Teen Held For Sending Bomb Threat To Delhi Police HQ News In Hindi

Delhi Bomb Threat: दिल्ली में स्कूलों के बाद अब पुलिस हेडर्क्वाटर में बम की धमकी, नाबालिग लड़के ने भेजा ईमेल

Fri, 03 May 2024 08:52 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 May 2024 08:52 AM IST
सार

Delhi Bomb Threat Email: एक किशोर लड़के को कथित तौर पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय को एक ईमेल भेजने के आरोप में पकड़ा गया है। आरोप है कि लड़के ने मेल में कहा था कि बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक बम लगाया गया है।

विज्ञापन
Delhi Bomb Threat Teen Held For Sending Bomb Threat To Delhi Police HQ News In Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi NCR News: दिल्ली के नांगलोई इलाके में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मुख्यालय में ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इस ईमेल भेजने वाले का पता लगा लिया है। ईमेल एक नाबालिग ने भेजा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि बच्चे ने शरारत में मेल भेजा था। नाबालिग के खिलाफ पुलिस ने जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की। उसके बाद बच्चे की काउंसलिंग के बाद उसको माता पिता को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों, अस्पताल, राष्ट्रपति भवन और आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई सरकारी इमारतों में बम रखे होने का ईमेल मिला था। स्कूलों समेत अन्य जगहों पर धमकी भरा मेल आने के बाद तलाशी ली गई और इसमें कुछ भी नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज हुए वायरल
राजधानी में बुधवार सुबह 223 स्कूलों में बम रखे होने के फर्जी ई-मेल के बाद शाम को सोशल मीडिया पर ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज वायरल हो गए। इनमें दावा किया गया कि राजधानी के कई स्कूलों में बम मिले हैं, लेकिन पुलिस जानबूझकर जानकारी लोगों को नहीं दे रही है। इन मैसेज का बृहस्पतिवार को खासा असर देखने को मिला।



अनेक लोगों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मैसेज पर यकीन न करें। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। वे न तो इन मैसेज पर ध्यान दें और न ही किसी दूसरे को भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed