{"_id":"6a94612540926b7e2a030b8a","slug":"cng-prices-have-risen-six-times-in-four-months-impacting-inflation-on-drivers-too-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-475-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चार महीनों में छह बार बढ़े सीएनजी के दाम, चालकों पर भी महंगाई की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चार महीनों में छह बार बढ़े सीएनजी के दाम, चालकों पर भी महंगाई की मार
विज्ञापन
-शाहदरा मार्केट से लेकर गांधीनगर तक व्यापारियों ने कही दाम बढ़ाने की बात
-77.09 रुपये प्रति किलोग्राम से 83.09 रुपये पहुंचे सीएनजी के दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। बीते दिनों सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद इसका सीधा असर कारोबार और माल ढुलाई पर दिखाई देने लगा है। शाहदरा मार्केट, गांधीनगर मार्केट और मौजपुर मार्केट समेत पूर्वी दिल्ली के कई बाजारों में माल लाने-ले जाने का खर्च बढ़ गया है। सीएनजी महंगी होने के बाद मालवाहक चालकों ने किराया बढ़ा दिया है। इससे कभी व्यापारी तो कभी विक्रेता बढ़े हुए भाड़े का बोझ उठा रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि अतिरिक्त खर्च उनकी जेब से जा रहा है, जिससे मुनाफा लगातार कम हो रहा है।
व्यापारियों के मुताबिक, यदि सीएनजी के दाम कम नहीं हुए तो उन्हें माल के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से आम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है।
चार महीनों में छह बार बढ़े दाम
कारोबारियों के अनुसार पिछले चार महीनों में सीएनजी के दाम छह बार बढ़ाए गए हैं। 15 मई 2026 को कीमत 77.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 79.09 रुपये की गई। 18 मई को यह 80.09 रुपये, 23 मई को 81.09 रुपये और 26 मई को 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसके बाद 28 अगस्त तक कीमत 83.09 रुपये पर रही। 95 दिन बाद कीमत बढ़ाकर 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई।
विज्ञापन
लगातार बढ़ोतरी से व्यापारियों के साथ मालवाहक चालक भी आर्थिक दबाव में हैं। चालकों का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण उन्हें किराया बढ़ाना पड़ा, लेकिन इसके बाद काम कम हो गया है।
किराया बढ़ा, फिर भी घाटे में चल रही गाड़ियां
मालवाहक चालकों के मुताबिक, किराया बढ़ाने के बावजूद उन्हें पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है। कारोबारी कई बार बढ़े हुए किराये के बजाय कम भुगतान पर माल ढुलाई कराते हैं। ऐसे में चालकों को मजबूरी में घाटे में वाहन चलाना पड़ता है।
शाहदरा मार्केट में माल ढुलाई करने वाले रिंकू सिंह ने बताया कि काम की कमी के कारण कई बार 150 रुपये के काम को 100 रुपये में करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर वह कम पैसे में काम नहीं करेंगे तो दूसरा चालक उनकी जगह काम कर देगा।
दिनेश लाल ने कहा कि चार महीनों में छह बार कीमत बढ़ने से बार-बार बजट प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से सीएनजी की कीमतों पर रोक लगाने की मांग की। वहीं, मुरारी लाल ने कहा कि बढ़ती सीएनजी कीमतों से चालकों का मुनाफा लगातार कम हो रहा है।