फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   55th National Sports Meet: Bhopal and Jaipur win girls' hockey gold

55वीं नेशनल स्पोर्ट्स मीट: भोपाल और जयपुर ने जीता बालिका हॉकी का स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरः अवश्य
विज्ञापन

फोटोः अवश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनएफसी विज्ञान विहार में 25 से 29 अगस्त तक आयोजित 55वीं नेशनल स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत अंडर-14 और अंडर-17 बालिका हॉकी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के केंद्रीय विद्यालयों की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।


अंडर-14 वर्ग में भोपाल की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। रांची दूसरे और जयपुर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं अंडर-17 वर्ग में जयपुर ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिल्ली को रजत और लखनऊ को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 संभागों से अंडर-14 की नौ और अंडर-17 की 13 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें कुल 303 खिलाड़ी, 44 एस्कॉर्ट्स और 22 प्रशिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन



उद्घाटन समारोह में शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को हार-जीत से परे पूरे उत्साह और समर्पण के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन दिल्ली संभाग के उपायुक्त वरुण मित्र समेत अन्य अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समापन समारोह में एसडीएम अमोद बर्थवाल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. गया रविदास ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और स्टाफ का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed