{"_id":"6a9463b4c509c5074802711c","slug":"110-meritorious-students-honored-at-garhwal-bhawan-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152721-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गढ़वाल भवन में 110 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गढ़वाल भवन में 110 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-दसवीं और बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों को मिला पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पहाड़ से निकलकर दिल्ली को कर्मभूमि बनाने वाले उत्तराखंड के लोगों ने राजधानी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शिक्षा, रोजगार और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत से पहचान बनाने वाला उत्तराखंड समाज अपनी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा है। यह बात दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने रविवार को गढ़वाल भवन में आयोजित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेधावी छात्र सम्मान समारोह में कही।
समारोह में उत्तराखंड समाज के 110 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें दसवीं के 66 और बारहवीं के 44 विद्यार्थी शामिल रहे। सभी ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। दसवीं में आरना ममगांई ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान और अनिकेत जुयाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बारहवीं में शरवी रावत 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम और आर्यन ढौंडियाल 97.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय रहे।
प्रत्येक विद्यार्थी को 2100 रुपये नकद, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसमें 1100 रुपये सभा और 1000 रुपये प्रवेश साहिब सिंह की ओर से दिए गए। स्मृति चिह्न एडवोकेट धनीराम अंथवाल के गोविंदराम रमा देवी ट्रस्ट ने प्रायोजित किए।
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर सम्मान मिलना विद्यार्थियों के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम की शुरुआत सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत के स्वागत भाषण से हुई। इस दौरान नेपाल में आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी ने किया।