{"_id":"5b55f1054f1c1bf6548b4930","slug":"technical-fault-in-delhi-metro-on-blue-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लू लाइन पर फिर तकनीकी खराबी से रुकी मेट्रो की रफ्तार, पीक आवर्स में यात्री हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू लाइन पर फिर तकनीकी खराबी से रुकी मेट्रो की रफ्तार, पीक आवर्स में यात्री हुए बेहाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Jul 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सोमवार सुबह पीक आवर्स में मेट्रो ने एक बार फिर यात्रियों को धोखा दिया। इस बार राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास सिग्नल में तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो सेवा करीब 20 मिनट प्रभावित रही।
इसके चलते इस ओर आने वाली ट्रेनों को रोका गया। पीक आवर्स में ट्रेन के रुकने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह करीब 9 बजे राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास अचानक मेट्रो ट्रेन रुक गई। इस बीच ट्रेन में फंसे यात्री इसके चलने का इंतजार करते रहे, लेकिन मेट्रो नहीं चली।
इस बाबत यात्रियों को एनाउंसमेंट के जरिये सूचित किया गया कि सेवा में थोड़ा विलंब होगा। तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो एक ही जगह पर रुकी रही जिससे यात्रियों को अपने दफ्तर पहुंचने में देर हो गई।
विज्ञापन
डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो ट्रेन के रुकने के बाद तकनीकी टीम को पता चला कि सिग्नल में तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो रुकी है। इसके बाद मेट्रो इंजीनियर्स की टीम ने इसे ठीक किया।

इसके बाद मेट्रो सेवा 9:20 बजे बहाल हुई। वहीं, इस बीच स्टेशनों पर ट्रेनों के न पहुंचने के कारण अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पीक आवर्स के कारण यात्री मेट्रो प्रशासन पर काफी नाराज दिखे।
उनका कहना था कि मेट्रो किराया बेतहाशा बढ़ाने के बावजूद डीएमआरसी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं नहीं दे पा रही है, जो यात्रियों के साथ नाइंसाफी है। यात्रियों का कहना था कि अगर डीएमआरसी बेहतर सुविधा नहीं दे सकता तो बढ़ाए गए किराये वापस लिए जाएं।