फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Technical error in Delhi Metro online recharge system

दिल्ली मेट्रो के ऑनलाइन सिस्टम पर सवाल, 700 के रिचार्ज में मिला 200 रुपये का बैलेंस

Thu, 19 Jul 2018 01:02 AM IST
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jul 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Technical error in Delhi Metro online recharge system
delhi metro
वाकई दिल्ली मेट्रो के रिचार्ज सॉफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ी आने लगी है तो यात्रियों के लिए यह परेशानी का सबब साबित होने वाली है। दिल्ली मेट्रो के एक उपभोक्ता का दावा है कि मेट्रो ट्रेवल कार्ड को 700 रुपए से रिचार्ज करने पर एवीएम मशीन से महज 200 रुपए बैलेंस मिला है। 
विज्ञापन


पीड़ित यात्री प्रकाश चंद्र के मुताबिक उन्होंने 12 जुलाई को मेट्रो ट्रेवल कार्ड में पेटीएम से 700 रुपए का रिचार्ज किया था। जब उनकी पत्नी मेट्रो स्टेशन पर लगी एवीएम मशीन पर पहुंची तो उनके कार्ड में महज 200 रुपए का बैलेंस दिखा रहा था। 
विज्ञापन


पीड़ित ने इस संबंध में दिल्ली मेट्रो को ट्वीट कर शिकायत की। पीड़ित का आरोप है कि उसने मेट्रो के अलग-अलग पांच ट्वीट्र अकाउंट्स पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। लेकिन छह दिन बाद भी डीएमआरसी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।      
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि डीएमआरसी की ओर से आनलाइन शिकायत के लिए शुरू की गई ट्विटर की सुविधा यात्रियों को नहीं मिल रही है। डीएमआरसी के रवैये से परेशान पीड़ित ने 18 जुलाई को दोबारा ट्वीट किया। 

आरोप है कि उन्होंने अपने ट्रेवल कार्ड को एवीएम मशीन पर लगाकर दोबारा रिचार्ज करने की कोशिश की लेकिन उनके कार्ड में बकाया रुपए नहीं आए।      
 

क्या कहता है डीएमआरसी प्रबंधन

इस बारे में डीएमआरसी प्रबंधन ने यात्री की शिकायत को निराधार बताया है। डीएमआरसी का कहना है कि यात्री ने कार्ड में पहले 200 रुपए का रिचार्ज करवाया गया था लेकिन स्टेशन पर एवीएम पर कार्ड का टॉप अप नहीं किया गया।

इसके बाद 700 रुपए का रिचार्ज करवाया और एवीएम मशीन से 200 रुपए का रिचार्ज इसलिए हुआ कि कार्ड में पहले से 200 रुपए का बैलेंस मौजूद था। एवीएम पर दोबारा कार्ड रिचार्ज करने से यात्री के ट्रेवल कार्ड में 700 रुपए आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed