फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tech control room and will house a mess of tax

हाईटेक कंट्रोल रूम से रुकेगी हाउस टैक्स की गड़बड़ी

Sun, 30 Nov 2014 09:37 PM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 30 Nov 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
Tech control room and will house a mess of tax

नगर निगम के हाईटेक कंट्रोल रूम से लोगों की शिकायतों का समय पर निस्तारण के साथ ही हाउस टैक्स वसूली में गड़बड़ी भी रुकेगी। नगर निगम जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल में नई व्यवस्था करेगा।

विज्ञापन


इसमें लोगों को हाउस टैक्स की रकम के साथ-साथ उनके भवन की पैमाइश भी बताई जाएगी। इस पैमाइश में गड़बड़ी पर भवन मालिक ऑनलाइन ही संशोधन कर संबंधित अधिकारियों को भेज देंगे।
विज्ञापन


भवन मालिक की आपत्ति पर निगम अधिकारी इसे क्रॉस चेक कर संशोधन करेंगे। फिलहाल नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर ही बिल्डिंग की पैमाइश कर सीधे टैक्स निर्धारण कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स बिल में बिल्डिंग के क्षेत्रफल का ब्यौरा नहीं दिया जाता। टैक्स विभाग में पारदर्शिता नहीं है। टैक्स इंस्पेक्टर मनमानी कर भवनों का क्षेत्रफल कम या ज्यादा दर्ज कर देते हैं।

अब नई व्यवस्था में बिल्डिंगों का क्षेत्रफल भी ऑनलाइन होगा। निगम की ओर से भवन मालिकों को यूनीक कोड दिए जाएंगे।

मकान नंबर या यूनीक कोड के जरिए लोग अपनी बिल्डिंग का ब्योरा न केवल देख सकेंगे बल्कि कंप्यूटर पर ही उसमें संशोधन कर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

इस नई व्यवस्था से निगम में इंस्पेक्टर राज खत्म होगा और पारदर्शिता आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed