{"_id":"0fd262bfb6c2832f53a0e2597be47528","slug":"taylor-was-shot-thrown-at-bus-stand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर टेलर को बस स्टैंड पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर टेलर को बस स्टैंड पर फेंका
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Wed, 24 Dec 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ बाईपास पर रुपयों के लेनदेन को लेकर मुरादनगर निवासी एक टेलर को गोली मार दी गई। हमलावर उसे मृत समझकर गाजियाबाद में पुराने बस स्टैंड पर फेंककर भाग गए। खास बात यह है कि घायल 20 दिसंबर को लापता हुआ था और 21 दिसंबर को लहूलुहान हालत में खुद ही घर पहुंच गया।
विज्ञापन
एक्सरे में गोली लगने की बात सामने आने पर उसे मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आॅपरेशन के बाद 32 बोर की दो गोली निकाली गईं हैं।
घायल के भाई ने मुरादनगर निवासी एक हैंडलूम व्यापारी अतुल को नामजद कराया है। आरोप है कि घायल ने आरोपी को अपनी जमानत पर 23 लाख रुपये उधार दिलाए थे। इसे लेकर ही विवाद था।
विज्ञापन
जीतपुर कॉलोनी निवासी नानकचंद सरना वाली गली में सिलाई का काम करता है। गाजियाबाद निवासी अतुल उर्फ छोटू की ममता वाली गली में पावरलूम फैक्ट्री है।
पीड़ित के भाई विनोद ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम नानकचंद को प्लॉट दिखाने के बहाने व्यापारी कार से मेरठ बाईपास ले गया था। आरोप है कि बाईपास पर आरोपी ने उसे नशीले चिप्स खिला दिए।
विज्ञापन
21 दिसंबर की दोपहर होश में आने पर उसने खुद को गाजियाबाद के पुराने बस स्टैंड पर लहूलुहान हालत में पाया। वह ऑटो से घर पहुंचा। एक्सरे में पता चला कि नानकचंद को दो गोली लगी है।