फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tatkal marriage registeration fees lessen by 90 percent in delhi

दिल्ली में तत्काल शादी पंजीकरण की फीस होगी कम

Mon, 13 Jul 2015 09:11 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
Tatkal marriage registeration fees lessen by 90 percent in delhi

राजधानी दिल्ली में तत्काल सेवा के तहत शादी का पंजीकरण सस्ता होगा। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने इसकी फीस कम करने के लिए एक प्रस्ताव सरकार को भेजा है।

विज्ञापन


अगर सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी तो राजधानी में तत्काल शादी पंजीकरण कराने की फीस 90 फीसदी कम हो जाएगी। राजस्व विभाग की इकलौती सेवा है जिसमें रेलवे रिजर्वेशन की तरह तत्काल सेवा मौजूद है।
विज्ञापन


दिल्ली में शादी का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। सामान्य प्रक्रिया के तहत शादी का पंजीकरण कराने के लिए आवेदक को महज 250 रुपये की फीस चुकानी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार से घटकर फीस हो सकती है 1 हजार

Tatkal marriage registeration fees lessen by 90 percent in delhi

मगर बीते साल राजस्व विभाग ने 24 घंटे में सर्टिफिकेट जारी करने के लिए तत्काल सेवा की शुरुआत की। तत्काल सेवा के तहत शादी का पंजीकरण कराने के लिए 10 हजार रुपये की फीस तय की थी। वर्तमान में दिल्ली रोजाना औसतन 3-4 लोग इसके तहत पंजीकरण भी करवाते हैं।

राजस्व विभाग अब इस सेवा को चालू रखना चाहती है मगर भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए इसकी फीस को 90 फीसदी तक कम करने चाहती है। इस संबंध में एक प्रस्ताव दिल्ली सरकार के पास भेजा गया है।

राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फीस ज्यादा होने से विभाग के लोगों की मिलीभगत से पैसे लेकर काम कराए जा रहे थे। इसी को ध्यान में रखकर विभाग ने यह प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed