फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Talk of sports resonates at Ambedkar University

Delhi NCR News: अंबेडकर यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में गूंजा खेल की बात, पीएम के साथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में गूंजा खेल की बात, पीएम के साथ .मिरांडा हाउस, माता सुंदरी कॉलेज और आंबेडकर विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद
विज्ञापन

मिरांडा हाउस में संवाद के दौरान खेल नीति और निवेश पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिल्ली के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में खेलो इंडिया संवाद-2026 खेल की बात, पीएम का साथ कार्यक्रम के जरिए युवाओं को खेल, फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की पहल हुई। मिरांडा हाउस, माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमन और डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के कर्मपुरा परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना और केंद्रीय मंत्रियों, खिलाड़ियों तथा शिक्षाविदों के साथ खेलों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया।
मिरांडा हाउस में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और डीयू के कुलपति प्रो योगेश सिंह की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने संवाद किया। इस अवसर पर हरदीप पुरी ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत फोकस और सार्वजनिक निवेश जरूरी है। कुलपति प्रो योगेश सिंह ने कहा कि डीयू अपने विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. बिजयालक्ष्मी नंदा ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि और उद्देश्य पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित तीरंदाज राहुल बनर्जी ने भी छात्रों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

माता सुंदरी कॉलेज में छात्राओं ने रखे सुझाव
माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्राओं से खुला संवाद किया। शिवराज चौहान ने अपने संबोधन में खेलों को समग्र विकास का अहम हिस्सा बताया और कहा कि खेल पढ़ाई जितने ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे अनुशासन, आत्मविश्वास, सहनशीलता और व्यक्तित्व निर्माण में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के सुझावों को सुनकर नीतियों में आवश्यक संशोधन और कार्यान्वयन किया जाएगा। इस दौरान छात्राओं ने खेलों के साथ मानसिक स्वास्थ्य, खेल मनोविज्ञान, पोषण, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए सुलभ प्रशिक्षण की जरूरत बताई। छात्राओं ने खेल केंद्रों में तनाव प्रबंधन, ध्यान, प्रेरणा और प्रदर्शन दबाव से निपटने के लिए मनोवैज्ञानिक मॉड्यूल शुरू करने, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर व प्रशिक्षित कोच उपलब्ध कराने तथा उपकरणों को सुलभ बनाने के सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों से नशामुक्त और फिट युवा बनाने का संदेश

डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. अनु सिंह लाठर और जल शक्ति मंत्री राज भूषण चौधरी की मौजूदगी में भी युवाओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इस अवसर पर राज भूषण चौधरी ने कहा कि युवा केवल योजनाओं के लाभार्थी नहीं, बल्कि नवाचार, नेतृत्व और सामुदायिक भागीदारी के जरिए राष्ट्र निर्माण के सक्रिय भागीदार हैं। वहीं कुलपति प्रो. अनु सिंह लाठर ने कहा कि खेल युवाओं को प्रेरित करने और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने की बड़ी शक्ति रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed