{"_id":"d8d1967dda0dafaa8a7141e3acd58d5f","slug":"taking-training-to-become-a-perfect-bahu","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘परफेक्ट बहू’ बनने को ले रही ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘परफेक्ट बहू’ बनने को ले रही ट्रेनिंग
अमर उजाला, वैशाली
Updated Tue, 06 May 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल में इंप्रेशन जमाने और परफेक्ट बहू बनने की होड़ में हॉट सिटी में युवतियां शादी से पहले श्रृंगार से लेकर शादी की रस्में, रीति रिवाजों की जानकारी ले रही हैं। इसके लिए वह न सिर्फ बड़े बुजुर्गों से सलाह ले रही हैं बल्कि इन सभी चीजों के लिए बकायदा ट्रेनिंग भी ले रही हैं।
विज्ञापन
जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली युवतियों में ये ट्रेंड दिखाई पड़ रहा है। लोगों की मानें तो आजकल सुंदर और संस्कारी के साथ ही स्टाइलिश बहू दिखने का ट्रेंड जोरों पर है।
विज्ञापन
जल्द ही दुल्हन बनने वाली युवतियां खुद को पहले से ही हर काम में बेहतर बनाना चाहती हैं। फिर बात चाहे शादी के बाद किसी समारोह के लिए तैयार होना हो या फिर खाना बनाने में एक्सपर्ट होना।
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर-17 निवासी विम्मी अधिकारी बताती हैं कि शादी में हर जगह लोगों की निगाहें दुल्हन पर ही होती है। ऐसे में खुद को बेहतर साबित करने के लिए ये कोशिश हैं।
भावी दुल्हनें खाना बनाने, सभी रिवाजों के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के लिए पार्लर संचालिकाओं और शेफ के पास जाकर ट्रेनिंग ले रही हैं। वहीं, पंडितों से रीति रिवाज जान रही हैं।
शॉर्ट टर्म में परफेक्ट बनने की कोशिश
ब्यूटी पार्लर एंड ट्रेनिंग सेंटर संचालिका नीलू पांडेय बताती हैं कि युवतियां शादी से पहले तैयार होने की बेसिक जानकारी चाहती हैं। इसके लिए उन्हें 15 दिन से एक महीने का शॉर्ट टर्म कोर्स कराया जाता है। इसमें बेसिक मेकअप, साड़ी रैपिंग के तरीके, पार्टी मेकअप, हेयरस्टाइल की जानकारी दी जाती है। शेफ अर्चना गर्ग बताती हैं कि इन दिनों युवतियां पारंपरिक पकवान बनाना सीखने के लिए आ रही हैं। वहीं पंडित गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि युवतियां रस्मों से जुड़ी अन्य जानकारी ले रही हैं।