{"_id":"665e2937703a10d1f1064703","slug":"taj-express-fire-employees-separated-other-coaches-from-the-burning-coach-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Express Fire : कर्मचारियों ने जलते कोच से अन्य डिब्बों को किया अलग, यात्रियों ने दी थी ड्राइवर को जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Express Fire : कर्मचारियों ने जलते कोच से अन्य डिब्बों को किया अलग, यात्रियों ने दी थी ड्राइवर को जानकारी
Tue, 04 Jun 2024 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:07 AM IST
सार
एक तो ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आठ से अधिक घंटे से देरी से चली, दूसरी ओर कुछ दूर चलते ही ट्रेन का कोच आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
ताज एक्सप्रेस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीषण गर्मी में सोमवार का दिन ताज एक्सप्रेस में सवार यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत लाया। एक तो ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आठ से अधिक घंटे से देरी से चली, दूसरी ओर कुछ दूर चलते ही ट्रेन का कोच आग की चपेट में आ गया। शुरुआत में आग लगते ही यात्रियों ने ट्रेन के ड्राइवर को जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया। अफरा-तफरी के बीच यात्री जान बचाने के लिए भागते रहे। समय रहते यात्री कोच से निकल गए। इससे कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों ने जलती ट्रेन के बाकी हिस्सों को लगेज कम्पार्टमेंट से अलग कर दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ क्योंकि यात्री दूसरे डिब्बों में चले गए और उतर गए, लेकिन यात्रियों में डर का माहौल बना रहा। कई यात्री अपना सामान तक नहीं ले पाए। ट्रेन में आग लगने के कारण उक्त रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ट्रेन में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के कोच से भीषण आग की लपटें उठ रही हैं। लोग उक्त वीडियो रेल मंत्रालय को टैग कर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के कोच में आग लगी है, धुआं निकल रहा है और ट्रेन चल रही है। हालांकि ट्रेन की रफ्तार धीमी है। आगे चलकर ट्रेन रोकी जाती है।
विज्ञापन
गार्ड और टीटीई ने दिखाई सूझबूझ
ओखला स्टेशन पर ट्रेन जैसे ही पहुंची, तो ट्रेन में आग लगनी शुरू हो गई। आग के धुएं को फैलते देख और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर गार्ड और टीटीई ने सूझबूझ दिखाई। रेलवे के दोनों स्टाफ ने यात्रियों को धीरे-धीरे दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया और दमकल विभाग को सूचित किया। आग जब तेजी से फैली तो यात्रियों को दूसरे कोच से भी बाहर निकाल लिया गया।
शाम 6:21 बजे ट्रैक से हटाकर यार्ड में रखे कोच
ताज एक्सप्रेस के जिन कोच में आग लगी थी, उन कोच काे शाम 6:21 बजे ट्रैक से हटाकर यार्ड में रख दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक अन्य ट्रेनाें के लिए शुरू कर दिया गया है। वहीं जिन कोच में आग लगी थी उसमें सवार यात्रियों को ताज एक्सप्रेस के अन्य कोच में बिठाकर उसे झांसी के लिए रवाना किया गया।