फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tablighi ijtima bulandshahr 2018 starts today lakhs of people gathered all update

तब्लीगी इज्तमा में जुटने लगे लोग, हजरत निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद ने किया शुभारंभ

Sat, 01 Dec 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
tablighi ijtima bulandshahr 2018 starts today lakhs of people gathered all update
तब्लीगी इज्तमा - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर सदर तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर-अढौली में आयोजित तब्लीगी इज्तमा में शनिवार को उलेमा-ए-इकराम दीन की रोशनी फैलाकर ईमान पुख्ता कराया। इज्तमा में दिल्ली मरकज और देवबंद से उलेमा-ए-इकराम शिरकत करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


इज्तमा में शामिल होने के लिए लोगों के आने का सिलसिला शुक्रवार शाम तक जारी रहा। इससे पूर्व शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद ने जुमे की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर-अढौली में शनिवार को तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तमा का शुभारंभ हुआ। इसमें हजरत निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद मुख्य अतिथि हैं। तीन दिवसीय इज्तमा में करीब 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। इज्तमा में शामिल होने के लिए गत सप्ताह से दूर-दराज के लोगों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके रहने और खान-पान की व्यवस्था आयोजक कमेटी द्वारा की गई है, जिसके लिए गत तीन माह से तैयारियां की जा रही है। शनिवार को तब्लीगी इज्तमा में हजरत निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद और देवबंद से उलेमा-ए-इकराम शिरकत की। जिन्होंने दीन की रोशनी फैलाने के लिए ईमान को पुख्ता कराया। इससे पूर्व शुक्रवार को इज्तमा स्थल पर जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज हजरत निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद ने अदा कराई। इस दौरान हजारों लोगों ने नमाज अदा की। नमाज अदा कराने के साथ ही जिले के लोगों से सभी को इज्तमा में शामिल होने के लिए आह्वान किया गया। 

वालंटियर संभाल रहे जिम्मेदारी
दादरी निवासी इमरान मलिक, अंसफ और औरंगाबाद निवासी मोहम्मद आजाद सैफी ने बताया कि इज्तमा में लोगों की सहायता के लिए वालंटियर को जिम्मेदारी दी गई है। वालंटियर इज्तमा में आने वाले लोगों को सभी जानकारियां देकर निर्धारित स्थल पर भेज रहे हैं। बताया कि इज्तमा में आने वाले लोगों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वहीं जिले की विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों द्वारा सेवादल कैंप लगाए गए है।

अफसरों ने किया निरीक्षण

तब्लीगी इज्तमा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 17 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी केबी सिंह समय-समय पर इज्तमा स्थल पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी भी इज्तमा स्थल पर नजर रखे हुए है।

इज्तमा में पहुंचे विदेशी, जमात के साथ हुए शामिल
तब्लीगी इज्तमा के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार शाम तक इज्तमा स्थल पर 10 हजार से अधिक विदेशी लोग पहुंच चुके थे। जिले में होने वाला यह इज्तमा विश्व का सबसे बड़ा इज्तमा का रिकार्ड बनाने जा रहा है। इसके लिए देश के साथ विश्वभर से लोगों ने शामिल होने के लिए वीजा का आवेदन किया था। आवेदन मिलने पर सभी अपनी तैयारियों में जुट गए थे। शुक्रवार देर शाम तक विश्वभर से सैकड़ों जमात में शामिल लोग अपनी आमद करा चुके है। शनिवार को भी विदेश से लोगों के आने की संभावना है।

लगाए गए स्वास्थ्य शिविर
सदर तहसील क्षेत्र में लगे इज्तमा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो स्वास्थ्य कैंप लगाए गए है। साथ ही निजी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को सभी स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ कर दिया गया। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए स्पेशिलस्ट चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। जो मरीजों की सेवा में जुट गई है।

शनिवार को हो रहे हैं ये कार्यक्रम
मौलाना अनस दादरी वालों ने बताया कि सुबह की अजान 05:30 बजे हुई। फज़र की नमाज का वक्त 06:53 पर समाप्त होगा। नमाज के बाद मौलाना जमशेद साहब तालीम देंगे। जौहर की नमाज अदा करने के बाद मौलाना मुस्ताकीम तालीम देंगे। असर की नमाज अदा करने के बाद मौलाना सईद कंधालवी तालीम देगे। मगरीब की नमाज के बाद हजरत मौलाना साद साहब तालीम देंगे। इसके बाद बयान उलेमा-ए-इकराम हजरत मौलाना साद साहब करेंगे।

ये हैं रेलवे के खास इंतजाम

बुलंदशहर में आयोजित होने वाले तब्लीगी इज्तमा में देशभर के लोग शामिल होंगे। लोगों को आने जाने के दौरान परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए भारतीय रेलवे ने खुर्जा रेलवे स्टेशन पर 12 बड़ी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का एक मिनट अस्थाई स्टापेज दिया है।

सदर तहसील क्षेत्र में शनिवार से तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तमा का शुभारंभ होगा। जिसमें देशभर के लाखों लोग शामिल होंगे। जिनके बुलंदशहर की सीमा तक पहुंचने के लिए भारतीय रेलवे ने एक-एक मिनट का 12 बड़ी ट्रेनों का अस्थाई स्टोपेज दिया है।

स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि कानपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली आठ ट्रेनों को अस्थाई स्टोपेज दिया गया है। जिसमें मंडुआडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस, नंदन-कानन एक्सप्रेस, आनंद विहार-कानपुर एक्सप्रेस, हिमांचल एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस रुकेगी।

वहीं, दिल्ली से चलकर कानपुर जाने वाली चार ट्रेनों को भी एक-एक मिनट का स्टाई स्टोपेज दिया गया है। जिसमें सीमांचल एक्सप्रेस, मंडुआडीह एक्सप्रेस, महाबोधी एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस रुकेगी। जिनके रुकने से इज्तमा में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

500 से अधिक लोगों के होंगे निकाह, जमात होगी रवाना
दरियापुर-अढौली में तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तमा में समाज के सभी लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी के अनुसार सामियाने (पंडाल) में एक स्टेज होगा। स्टेज पर उलेमा-ए-इकराम तशरीफ फरमाएंगे। कौन कहा बैठेगा, इसकी प्लानिंग कर ली गई है। ख्वातीन भी पर्दे में शिरकत फरमाएगी। आने और जाने का रास्ता अलग होगा। वजू के लिए अलग बंदोबस्त किया गया है। ट्रांसपोर्टनगर में अस्थाई पार्किंग होगी।

पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े कर लोग जलसे में शरीक होंगे। दीनी तालीम की रोशन फैलाने के लिए जलसे में तब्लीगी जमात भी गैर प्रांतों को रवाना होगी। ये इंतजाम दिल्ली मरकज की ओर से किया जाएगा। व्यवस्थाओं में लगे वालेंटियर ने बताया कि इज्तमा में हर शख्स को जिम्मेदारी संभालनी होगी। सड़क के बीच में चलने से बचे। एक कतार में जाए और दूसरी कतार आने को चुने। बाइक पर दो से अधिक सवारी न बैठे। बताया कि समाज के लोगों की खुद जिम्मेदारी है, कि जलसे पर किसी भी तरह का दाग न लगने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed