{"_id":"571aa6184f1c1b8a728b57e3","slug":"swra-film-nil-bate-sannata-tax-free-in-delhi-before-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में टैक्स फ्री हुई फिल्म 'निल बटे सन्नाटा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में टैक्स फ्री हुई फिल्म 'निल बटे सन्नाटा'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Apr 2016 05:54 AM IST
विज्ञापन
निल बटे सन्नाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरा भास्कर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म निल बटे सन्नाटा रिलीज होने के पहले दिन ही दिल्ली में टैक्स फ्री कर दी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह शिक्षाप्रद और समाज से जुड़ने वाली फिल्म है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, निल बटे सन्नाटा इज ए ग्रेट-ग्रेट मूवी। यू मस्ट वॉच इट। दिल्ली में टैक्स फ्री कर दी गई है। वहीं मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर टैक्स फ्री किए जाने की जानकारी देने के साथ कहा कि यह पूरे एजुकेशन सिस्टम पर बनी अच्छी फिल्म है।
विज्ञापन
सिसोदिया ने दूसरे ट्वीट में कहा कि शिक्षा पर बनी अद्भुत फिल्म है। शिक्षक, अभिभावक और छात्रों को जरूर देखनी चाहिए। फिल्म को लेकर समीक्षकों ने भी अच्छे अंक दिए हैं। फिल्म में बेटी के संघर्ष और शिक्षा व्यवस्था को लेकर दर्शाए गए दृश्य और कहानी को सराहा गया है।
विज्ञापन