फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swine flu woman returned from abroad.

विदेश से लौटी महिला को स्वाइन फ्लू

Thu, 25 Dec 2014 12:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 25 Dec 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
Swine flu woman returned from abroad.
गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू का पहला केस सामने आया है। मॉडल टाउन ईस्ट की एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला हाल ही में विदेश यात्रा कर लौटी थी। तीन-चार दिन बाद ही उन्हें परेशानी होने पर गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद महिला को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राइवेट अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना भेजी है।
विज्ञापन


ईस्ट मॉडल टाउन की रहने वाली शील गुप्ता (50) इसी महीने एक अफ्रीकन कंट्री में अपनी बेटी से मिलकर लौटी थी। एयरपोर्ट पर हुई जांच में भी स्वाइन फ्लू डिटेक्ट नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विदेश से लौटने के बाद परेशानी होने पर चेकअप के लिए उन्हें कोलंबिया एशिया अस्पताल ले जाया गया। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर डॉक्टरों ने उनके टेस्ट कराए। इनमें शील गुप्ता को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

पांच दिन कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल महिला की हालत ठीक  बताई जा रही है। स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव केस मिलने के इस मामले को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दबाए रहे।

..
परिजनों पर भी स्वास्थ्य विभाग की नजर, टेमीफ्लू दवा दी
शील गुप्ता के संपर्क में आए आठ परिजनों पर भी स्वास्थ्य विभाग की नजर है। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें एहतियात के तौर पर टेमीफ्लू की दवा दी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्वाइन फ्लू पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों भी यह दवा लेनी जरूरी होती है। अन्यथा वे भी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed