{"_id":"46ee2cf27deaeb34914bcfe8cc88df1f","slug":"swine-flu-death-of-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला, वैशाली
Updated Sun, 15 Mar 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर एक स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में शनिवार को स्वाइन फ्लू से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। गत तीन मार्च को उन्हें सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां टेस्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें नौ मार्च को पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
गाजियाबाद स्थित शास्त्री नगर के महेंद्र एंक्लेव के बी-112 में सियानंद (72) बडे़ बेटे बृजपाल के साथ रहते हैं। तीन मार्च को उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
उन्हें गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें वेंटिलेटर पर रख गया था। अस्पताल में उनका स्वाइन फ्लू का टेस्ट किया गया। नौ मार्च को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव मिली।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने उन्हें वैशाली सेक्टर-1 स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। दो दिन बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
शनिवार को सुबह उनकी मृत्यु हो गई। बृजपाल ने बताया कि उनके पिता को पहले से ही सांस लेने में परेशानी हो गई थी। स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजीटिव आई और इलाज के दौरान मल्टी आर्गेन फेलियर हो गया।