{"_id":"aa64b0ef808dcc031ca7c75dccea3aa6","slug":"swimmers-give-fame-to-faridabad-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकों ने किया फरीदाबाद का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकों ने किया फरीदाबाद का नाम रोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Nov 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश स्कूल तैराकी चैंपियनशिप में फरीदाबाद की महिला तैराकों ने कई पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
जिला अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी (खेल) बुद्धिराम धनकड़ ने बताया कि चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में आयशर स्कूल की वाणी पराशर ने 50 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटर फ्लाई व 50 मीटर बटर फ्लाई में स्वर्ण पदक जीता।
एमवीएन अरावली की रिया आहूवालिया ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण, 50 मीटर, 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता। इसी स्कूल की प्रियंका ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत, 100 मीटर व 200 मीटर में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
आयशर स्कूल की वाणी पराशर ने अंडर-19 में सभी वर्गों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में एमवीएन अरावली स्कूल की खुशी ठाकुर ने 50 मीटर, 100 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता। इसी स्कूल की कोमल वर्मा ने 50 मीटर, 200 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
डीएवी-14 की अंजली सांगवान ने 50 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटर फ्लाई में स्वर्ण पदक और 50 मीटर बटर फ्लाई में सिल्वर मेडल जीता है। अंडर-14 में आयशर स्कूल के 50 मीटर बैक स्ट्रोक में सिल्वर मेडल, 100 मीटर व 200 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
जबकि अंडर-14 में डीएवी स्कूल 14 की अंशुल सांगवान ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक, 200 मीटर बैक स्ट्रोक सिल्वर व 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अंशुल सांगवान अंडर-14 में सभी वर्गों में तीसरे स्थान पर रहीं।