फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swaraj law draft ready, councillar will be mohalla sabha head

स्वराज कानून में पार्षद बनेंगे मोहल्ला सभा अध्यक्ष

Wed, 29 Jan 2014 12:27 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jan 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
swaraj law draft ready, councillar will be mohalla sabha head

दिल्ली का स्वराज कानून हर पार्षद को चेयरमैन बना देगा। सरकार जिस स्वराज कानून का ड्राफ्ट तैयार कर रही है, उसमें प्रत्येक वार्ड में दस मोहल्ला सभा होंगी और उनका चेयरमैन पार्षद होगा।

विज्ञापन


मसलन दिल्ली की राजनीति में सबसे छोटा नुमाइंदा पार्षद नहीं, बल्कि मोहल्ला सभा के प्रतिनिधि होंगे। सभा में किन-किन लोगों को शामिल किया जाएगा, इसे लेकर चर्चा चल रही है। मंगलवार को सचिवालय में स्वराज कानून को लेकर कई बैठकें हुईं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में सात संसदीय क्षेत्र हैं। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में दस विधायक हैं। प्रत्येक विधानसभा में चार वार्ड या पार्षद हैं। दिल्ली सरकार जिस स्वराज कानून पर काम कर रही है, उसके मुताबिक प्रत्येक वार्ड में 10 मोहल्ला सभा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष बात यह है कि इन मोहल्ला सभा का चेयरमैन पार्षद होगा। अभी तक पार्षद बहुत छोटा नुमाइंदा होता था, जो अब 10 जन प्रतिनिधियों का हेड होगा। सूत्र बताते हैं कि स्वराज कानून को मूर्त रूप दिए जाने के बाद राज्य चुनाव आयोग मोहल्ला सभा की बाउंड्री तय करेगा। इसके बाद चुनाव कराए जाएंगे।


इसमें आधे सदस्य पुरुष व आधी महिलाएं होंगी। विधायक फंड खत्म किए जाने के कारण मोहल्ला सभा की शक्तियां बढ़ेंगी। कई योजनाएं इनकी ओर से ही तैयार कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed